फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another incident of brutality in Agra misdeed with an innocent eight-year-old girl

आगरा में हैवानियत की एक और घटना: आठ साल की मासूम बच्ची संग दरिंदगी, घर के पास मिली ऐसे हाल में

Mon, 13 Mar 2023 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 09:17 AM IST
सार

थाना सिकंदरा क्षेत्र में जंगल में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा है, तो वहीं आज सुबह आठ वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की एक और वारदात हो गई। 

विज्ञापन
Another incident of brutality in Agra misdeed with an innocent eight-year-old girl
child rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आगरा में पहले सिकंदरा में किशोरी और अब पांच दिन के भीतर शाहगंज में मासूम बच्ची से दरिंदगी की वारदात हुई है। यहां 10 साल की बच्ची को झाड़ियों में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। सिर में ईंट मारकर जान लेने की कोशिश की। किसी तरह बच्ची उसके चंगुल से छूटकर लहूलुहान हालत में मां के पास पहुंची। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म सा हो गया है। डीसीपी सिटी ने आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। शाहगंज क्षेत्र की बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। उनके घर से आधा किलोमीटर दूरी पर एक पोखर है। बालिका शौच के लिए गई थी, तभी युवक ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर मुंह दबाया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद सिर में ईंट से प्रहार कर जान से मारने की कोशिश की। बच्ची लहूलुहान हो गई। किसी तरह वह युवक से छूटकर भागी और रास्ते में मां मिल गई। बेटी को देखकर मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची।

विज्ञापन

झाड़ियों में नशेबाजों का जमघट लगता है

घटना का पता चलते ही लोग जुट गए। पोखर के आसपास आरोपी को तलाशा गया लेकिन वह नहीं मिला। झाड़ियों में नशेबाजों का जमघट लगने, पुलिस का गश्त न होने की बात कही गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जगनेर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब लोग माने।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मां का हाल बेहाल

बेटी के साथ दरिंदगी से मां का हाल बेहाल है। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले घर का शौचालय टूट गया था। वह उसे बनवा नहीं पाए थे। इस कारण बाहर जाना पड़ता है। बेटी भी इसी वजह से शौच के लिए बाहर गई थी। वह पूजा के लिए जा रही थीं। बेटी को लहूलुहान हालत में देखकर सहम गईं। 


बच्ची का एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में उपचार हो रहा है। अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें लगी हैं। इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। -विकास कुमार, डीसीपी सिटी

मुस्तफा क्वार्टर की तरफ भागा आरोपी युवक

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। मोहल्ले में कुछ जगह पर कैमरे लगे हैं। पुलिस ने झाड़ियों से आगे झोपड़ियों में लोगों से पूछताछ की। एक वृद्ध ने बताया कि उसने सुबह एक युवक को भागकर जाते देखा था। उम्र करीब 30 से 32 साल रही होगी। वह मुस्तफा क्वार्टर की तरफ भागा है। पास ही रेलवे लाइन भी है। यहां से कहीं भी जा सकता है।

एक घंटे चला बच्ची का ऑपरेशन

पीड़ित बच्ची को एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उसके सिर में चोट लगी थी। डाॅक्टर ने ऑपरेशन किया। करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन में उसके कई टांके लगे। बाद में ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। मां, बेटी के पास ही है। शाम तक बच्ची की हालत में सुधार होने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed