फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police encounter  LIVE video with miscreants in Mainpuri

Encounter in Mainpuri: मैनपुरी में दिनदहाड़े बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, देखें LIVE वीडियो  

Thu, 16 Jun 2022 05:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 05:54 PM IST
सार

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि भानू गिहार एक शातिर अपराधी है, उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। भागे हुए साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Police encounter  LIVE video with miscreants in Mainpuri
Encounter Live in Mainpuri - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के औंछा बाईपास मार्ग पर बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े कोतवाली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। करीब एक घंटा चली मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर भानू गिहार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। कोतवाली क्षेत्र के नई मंडी के सामने गिहार कालोनी निवासी भानू गिहार एक शराब माफिया है। उस पर कोतवाली में करीब 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी पर एसपी कमलेश दीक्षित की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन


आगरा बाईपास रोड गिहार कालोनी का रहने वाला भानू गिहार अवैध शराब से लेकर हर तरह के अपराध में लिप्त है। कोतवाली में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है, वह लगातार 10 सालों से पुलिस को चकमा देता आ रहा था। इस बीच उसके द्वारा लगातार आपराधिक वारदात अंजाम दी जा रहीं थीं। इंस्पेक्टर कोतवाली और स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि भानू गिहार की गिरफ्तारी किसी चुनौती से कम नहीं थी। बृहस्पतिवार को जब उसकी शहर में मौजूदगी सूचना मिली तो तुरंत ही टीम को सक्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानू व मुठभेड़ के दौरान उसका भागा हुआ साथी अर्जुन यादव निवासी नगला दौलत लगातार पुलिस पर फायर कर रहे थे। अर्जुन के पास एक पिस्टल थी। मौके पर उसके खाली खोखा भी बरामद हुए हैं। बदमाश भगा रहे थे, जिस वजह से मार्ग के दोनों ओर पुलिस टीमों को लगाकर वाहनों को रोक दिया गया था। मुठभेड़ के दौरान मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों के बाहर निकल आए।
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि भानू गिहार एक शातिर अपराधी है, उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। भागे हुए साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed