{"_id":"600d84368ebc3e2c5153dde0","slug":"police-ekadashi-banke-bihari-jaam-vrindavan-news-agr477801482","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन : एकादशी पर भीड़ के चलते लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन : एकादशी पर भीड़ के चलते लगा जाम
विज्ञापन
मथुरा। एकादशी पर आए श्रद्धालु के चलते लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। रविवार को एकादशी पर उमड़ी भीड़ से श्रीबांकेबिहारी की नगरी में सड़कों पर जाम लग गया। अधिकांश प्रमुख चौराहा और तिराहे पर जाम में वाहन फंसे रहे। सबसे ज्यादा खराब स्थिति परिक्रमा मार्ग की थी। वाहनों की भीड़ के चलते परिक्रमार्थी परेशान रहे।
रविवार के दिन एकादशी के चलते वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली-हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे। इससे विभिन्न मार्गों पर जाम के हालत रहे। खासकर वृृंदावन के चौराहे और तिराहे जाम में फंसे रहे। प्रेम मंदिर तिराहा, विद्यापीठ चौराहा, सौ फुटा रोड एंट्री प्वाइंट और अटल्ला पर पल-पल में जाम लगा।
वाहनों की इस भीड़ ने एकादशी के दिन परिक्रमा मार्ग को भी नहीं छोड़ा। मंदिर मदन मोहन से लेकर केशीघाट तक परिक्रमा मार्ग का बुरा हाल रहा। बिहारीजी मार्ग, बड़ा रास मंडल सहित अन्य रास्तों पर परिक्रमा मार्ग में जाम लगा। इससे परिक्रमार्थी बेहद परेशान नजर आए। इसके अलावा परिक्रमा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कुंभ मेला की तैयारी सामग्री से लदे ट्रक भी मुसीबत बने। नगर में वाहनों का इस तरह बेरोकटोक संचालन स्थानीय लोगों के लिए भी मुसीबत बना। खासकर एकादशी की परिक्रमा स्थानीय लोगों के साथ आसपास क्षेत्र के निवासी ही लगाते हैं।