फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police dug up the field There was information that 2.25 kg gold and one quintal silver jewelery

पुलिस ने खोद डाला खेत: 2.25 किलो सोना और एक क्विंटल चांदी के जेवर दबे होने की थी सूचना, मिला कुछ भी नहीं

Thu, 25 Jan 2024 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Jan 2024 12:05 PM IST
सार

नासिक में चार करोड़ की लूट के मामले में पुलिस 2.25 किलो सोना और एक क्विंटल चांदी के जेवर बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है। सूचना थी कि आरोपियों ने खेत में माल दबा रखा है, जिसके बाद पुलिस ने 
 

विज्ञापन
Police dug up the field There was information that 2.25 kg gold and one quintal silver jewelery
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नासिक में पार्सल वैन को लूटने वाले गैंग के सरगना देवेंद्र की तलाश में मंगलवार रात को पुलिस जगनेर के गांव नौनी पहुंची। आरोपी नहीं मिला। उसके घर के पीछे खेतों में माल की बरामदगी के लिए खुदाई की गई। कुछ नहीं मिलने पर पुलिस लौट आई। सरगना सहित अन्य के पास 2.25 किलो सोना और 1 क्विंटल से अधिक चांदी के जेवरात हैं।
विज्ञापन


नासिक में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर 18 जनवरी को लूट हुई थी। चार करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात लूटे गए थे। बदमाश आगरा के थे। नासिक पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क कर दो दिन पहले खेरागढ़ से पूर्व फौजी जहीर खान और फल व्यापारी शिव सिंह को गिरफ्तार किया था। उनसे 1.10 किलोग्राम सोना और 47 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए थे। वारदात में शामिल एक और पूर्व फौजी सत्येंद्र फरार हो गया था।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में रोहता के हुब सिंह और जगनेर के गांव नौनी निवासी देवेंद्र का नाम सामने आया था। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। देवेंद्र ने लूट की योजना बनाई थी। पुलिस मंगलवार को गांव नौनी पहुंची। आरोपी नहीं मिला। परिजन ने भी कुछ नहीं बताया। इस पर घर के पीछे खेत में गई। खेत में लूटा गया माल दबा होने की आशंका थी। पुलिस ने खुदाई करवाई, लेकिन कुछ नहीं मिल सका। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed