{"_id":"6709fe75dccb49ea8301188d","slug":"police-don-t-have-time-noose-rope-remained-hanging-in-house-for-five-days-then-policemen-arrived-to-investigat-2024-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा पुलिस के पास समय नहीं है: पांच दिन तक घर में लटकी रही फंदे की रस्सी, तब जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पुलिस के पास समय नहीं है: पांच दिन तक घर में लटकी रही फंदे की रस्सी, तब जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी
Sat, 12 Oct 2024 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:51 AM IST
सार
आगरा में पत्नी और सास की हरकतों से आहत एसएन के जिस वार्ड बॉय ने फंदे पर लटक कर जान दी थी, उसके लिए पुलिस समय ही नहीं निकाल सकी। घर के फंदे पर पांच दिन तक रस्सी लटकी रही, जिसके बाद पुलिसकर्मी जांच करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
फंदे की रस्सी और मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में युवक की आत्महत्या के मामले में थाना एत्माद्दाैला पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पांच दिन तक पुलिस क्राइम सीन देखने ही नहीं पहुंची। फंदे की रस्सी घर में लटकी रही। परेशान परिजन 4 दिन तक चक्कर काटते रहे, तब शुक्रवार को पुलिस पहुंची और रस्सी अपने साथ ले गई। यह तब हुआ जब पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गाैड क्राइम सीन देखकर साक्ष्य जुटाने के लिए प्रशिक्षण भी दिलवा रहे हैं।
विज्ञापन
मोतीबाग, यमुना ब्रिज घाट निवासी अजीत सिंह एसएन मेडिकल कालेज में वार्ड ब्वाय थे। उन्होंने सोमवार की दोपहर घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए पत्नी, सास और साले को जिम्मेदार ठहराया था। भाई सोहन सिंह ने बताया कि घटना के समय भाई घर में अकेले थे। दोपहर में मां मीना और भाई लखन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली मंजिल पर किचन में भाई फंदे से लटका था। सांस होने की उम्मीद में उसे इमरजेंसी लेकर आए। मगर, मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने 112 पर काल करके पुलिस बुला ली। पुलिस सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। वीडियो के आधार पर 8 अक्तूबर को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया गया।
सोहन का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने घर में रस्सी का फंदा देखा। पुलिस को सूचना दी। मगर, थाने से कोई नहीं आया। उन्हें पता था कि किसी घटना के बाद क्राइम सीन से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। इसलिए वो लोग किचन में नहीं गए। 4 दिन चक्कर काटने पर भी पुलिस नहीं आई। शुक्रवार को मां मीना और लखन गए, तब शाम को पुलिस पहुंची। रस्सी को साथ लेकर गई।
ससुराली ले गए घर से सामान
सोहन का आरोप है कि मुकदमे में भाई की पत्नी अंजलि, सास सुनीता, ससुर हाकिम सिंह, साले अंशु, उसकी पत्नी और साली नामजद हैं। भाई जूता मंडी के पास सरकारी क्वार्टर में रहता था। 6 महीने से पत्नी से विवाद चल रहा था। केस में भाई की पत्नी सहित अन्य आरोपी हैं। मगर, कोई कार्रवाई न होने से वह कमरे से सामान निकालकर ले गए। बताने पर थाना एत्माद्दाैला पुलिस ने लोहामंडी थाने में शिकायत के लिए बोला। थाना लोहामंडी पुलिस ने यह कह दिया कि अगर, वह सामान ले जा रहे हैं तो ले जाने दो।

दोषी पर होगी कार्रवाई
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि क्राइम सीन देखने में लापरवाही के मामले में एसीपी छत्ता से रिपोर्ट ली जाएगी। लापरवाही पर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि क्राइम सीन देखने में लापरवाही के मामले में एसीपी छत्ता से रिपोर्ट ली जाएगी। लापरवाही पर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।