{"_id":"6acfdfb7ec95ad77490ca295","slug":"police-distributed-food-items-at-the-durga-puja-pandal-agra-news-c-421-1-pin1001-19330-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुर्गा पंडाल में पुलिस ने बांटी खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुर्गा पंडाल में पुलिस ने बांटी खाद्य सामग्री
विज्ञापन
पिनाहट। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को थाना बसई अरेला पुलिस ने गांव में लगे नवदुर्गा पंडाल में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।
इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त पिनाहट और प्रभारी निरीक्षक बसई अरेला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।