फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police disclosure of theft of 10 Lakh Rupees Stolen From Cooperative Bank Mathura

Mathura Crime: दिन दहाड़े बैंक से हुई चोरी का खुलासा, नौ लाख रुपये बरामद, शातिर गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2022 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 01:46 PM IST
सार

सहकारी बैंक में रैकी के बाद चोरी की गई थी। चोर ने बैंक में प्रवेश करते ही कैशियर पर नजर रखना शुरू कर दिया। कैशियर के बाहर जाते ही बैंक कर्मचारियों से नजर बचा कर चोर कैश काउंटर तक पहुंच गया और नोटों से बंधे पांच-पांच लाख रुपये के दो बंडल पॉलीथिन में डाल कर रफूचक्कर हो गया था।

विज्ञापन
police disclosure of theft of 10 Lakh Rupees Stolen From Cooperative Bank Mathura
up police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत की पुलिस ने रविवार को डेढ़ माह पहले जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) चौमुहां से दिनदहाड़े हुई 10 लाख रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर के पास से 9 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक लाख रुपये ब्रांडेड कपड़े व अन्य सामान खरीदने में खर्च कर डाले।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ था चोर

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 8 सितंबर को डीसीबी चौमुंहा के कैशियर के काउंटर से दिनदहाड़े 10 लाख रुपये चोरी हो गए थे। शाखा प्रबंधक वरुण कटियार ने इस संबंध में जैंत थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी अभिषेक यादव ने सीसीटीवी में कैद हुए चोर की तलाश में जैंत पुलिस समेत 5 टीम खुलासे के लिए लगाई थीं। एसपी सिटी ने बताया कि जैंत थाना प्रभारी अरुण पंवार और एसआई सोनू सिंह ने शातिर चोर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़ा गया प्रशांत उर्फ गिलकी निवासी कडिया सासी, बोड़ा राजगढ़ (मध्य-प्रदेश) है। इसके कब्जे से करीब 9 लाख रुपये ही बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिवाली की सुबह बड़ा हादसा: कासगंज में गैस सिलेंडर फटा, दो मंजिला मकान गिरा, युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पखवाड़े में बरामद कर ली थी रकम

जैंत पुलिस ने चोरी हुई धनराशि बरामद करने में देर तो नहीं लगाई, पर चोर को पकड़ने में पुलिस को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा। वारदात के एक पखवाड़े के अंदर ही जैंत पुलिस ने 9 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि एक लाख रुपये शातिर चोर ने खर्च कर लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed