{"_id":"5d52a9038ebc3e6d0574872b","slug":"police-disclose-apo-nutan-yadav-murder-case-crime-news-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसी और से शादी ना करे इसलिए पांच गोली मारकर ली थी जान, ऐसे खुला महिला अफसर हत्याकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी और से शादी ना करे इसलिए पांच गोली मारकर ली थी जान, ऐसे खुला महिला अफसर हत्याकांड
Wed, 14 Aug 2019 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
महिला अधिकारी नूतन यादव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर कोर्ट में तैनात महिला एपीओ नूतन यादव हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हरदुआगंज के गांव बरौठा से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि आरोपी धनपाल एपीओ नूतन यादव की शादी की बातों को लेकर परेशान था। ईष्र्या के चलते उसने एपीओ की गोलीमारकर हत्या कर दी।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी क्राइम राहुल कुमार ने बताया कि पांच अगस्त की रात को जलेसर कोर्ट में तैनात सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव की पांच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मामले की रिपोर्ट मृतका के भाई राघवेंद्र यादव पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी खुशालपुर बरहन आगरा ने धनपाल यादव पुत्र डोरीलाल और भारत सिंह पुत्र डिप्टी सिंह निवासी खुशालपुर बरहन आगरा के खिलाफ दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी भारत सिंह को नौ अगस्त को माया पैलेस चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी धनपाल को पकडने के लिए कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम के साथ चार टीमें लगाई थीं।

वहीं आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस पर रखा गया था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीमों की दबिश और सर्विलांस के जरिए पुलिस को आरोपी को लोकेशन अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज के गांव बरौठा की मिली।
यहां आरोपी धनपाल अपने दूर के रिश्तेदार के घर में रुका हुआ था। पुलिस आरोपी को पकड़कर एटा ले आई। पूछताछ में आरोपी धनपाल ने बताया कि वह नूतन यादव की पढ़ाई के दौरान काफी धन खर्च चुका था।
उसकी और नूतन की सालों से दोस्ती थी। जब नूतन की शादी की बात चली तो उसे यह रास नहीं आया और उसने योजनाबद्ध तरीके से नूतन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

निशानदेही पर बरामद किया आला कत्ल
पुलिस ने आरोपी धनपाल की निशानदेही पर पुलिस लाइन आवास के पास खड़ी एक क्षतिग्रस्त कार से हत्या में प्रयुक्त की गई रिवाल्वर और सात कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई चल रही है।
एसएसपी ने घोषित किया था इनाम
एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने आरोपी को पकडने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए थे।