{"_id":"649c71347b929c17fb0ffced","slug":"police-did-a-flag-march-for-peace-on-the-festival-across-the-district-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-1160-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस ने जिलेभर में पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस ने जिलेभर में पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए किया फ्लैग मार्च
Wed, 28 Jun 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ईद पर्व पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और पीएसी के साथ एसपी सौरभ दीक्षित ने फ्लैगमार्च में हिस्सा लिया। एसपी ने पर्व के मौके पर लोगों से शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि भाईचारे के साथ ईद पर्व मनाया जाए। सभी एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें।
सोरों गेट पुलिस चौकी से फ्लैग मार्च शुरू हुआ। जामा मस्जिद इलाका, तहसील रोड, बिलराम गेट, बड्डू नगर, सोरों गेट सहित शहर के नदरई गेट व अन्य मार्गों पर भ्रमण किया। लाउड हैलर के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि वे पर्व पर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न डाली जाएं। इस दौरान सीओ अजीत चौहान, इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर, डॉग स्क्वाइड टीम व पीएसी के जवान मौजूद रहे।