{"_id":"62377166cde2d323b93847fa","slug":"police-dial-112-prv-team-agra-news-agr527684789","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरवी टीम के साथ अभद्रता, सिपाही की रिवाल्वर लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरवी टीम के साथ अभद्रता, सिपाही की रिवाल्वर लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरवी टीम के साथ अभद्रता, सिपाही की रिवाल्वर लूटी
मारपीट की शिकायत पर पहुंची थी टीम, अफसर मौके पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में दबंगों ने पीआरवी टीम के साथ अभद्रता की। एक जवान की सर्विस रिवाल्वर लूट ली गई। जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। टीम मारपीट की शिकायत पर पहुंची थी।
थाना लाइन पार के कूपा निवासी आरती से उसके पति विश्वनाथ और ससुरालीजनों ने रविवार को मारपीट की। महिला ने अपने भाई टीनू उर्फ मौसम यादव निवासी औरंगाबाद थाना शिकोहाबाद को घटना के बारे में बताया तो वह भी उसके घर पहुंच गया। भाई के पहुंचते ही ससुराली जन उसके साथ भी झगड़ने व गाली गलौज करने लगे। इस पर उसने पुलिस टीम को फोन कर दिया। सूचना पर पीआरवी नंबर 679 मौके पर पहुंची। घटना के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया तो आरती के ससुराल के लोगों ने पीआरवी टीम के साथ अभद्रता की। इस दौरान धक्का-मुक्की भी की गई। इसी बीच ससुराल पक्ष और वहां मौजूद लोगों से कोई एक सिपाही की सर्विस रिवाल्वर और मोबाइल छीन ले गया। सिपाही के साथ अभद्रता और रिवाल्वर लूटे जाने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कई थानों का फोर्स के साथ ही एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी मुकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी सिटी बोले, सिपाही की रिवाल्वर लूटी गई है। पुलिस घटना का पता चलने पर पहुंची थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।