{"_id":"6adce50f4207e2cffc07af45","slug":"police-devise-security-plan-for-pet-examination-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम: एसीपी और थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय, जाम से बचाव के लिए भी बनाया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम: एसीपी और थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय, जाम से बचाव के लिए भी बनाया प्लान
Sat, 24 Oct 2026 10:34 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:34 PM IST
सार
पीईटी परीक्षा के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता प्लान तैयार किया गया है। इसमें परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के साथ अभ्यर्थियों की भीड़ के बीच ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
Police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में रविवार को पीईटी की परीक्षा को संपन्न कराने को पुलिस आयुक्त ने हर एसीपी और थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय की है। मेट्रो निर्माण कार्य के चलते जाम की समस्या के बीच परीक्षा कराने को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा के दौरान एसीपी और थाना प्रभारियों को परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते हुए निगरानी के निर्देश पुलिस आयुक्त ने दिए हैं। नकलविहीन परीक्षा और जाम की समस्या से बचाव रखने को सतर्क रहने को कहा गया है।
रविवार को आगरा के 49 केंद्रों पर दो पाली में पीईटी की परीक्षा है। ्प्रत्येक पॉली मेंं करीब 22 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराना और इस दौरान जाम लगने से रोकना पुलिस के लिए भी परीक्षा जैसा है। इसको देखते हुए अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने विशेष निर्देश दिए हैं।
एडीसीपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि पीईटी की परीक्षा में गैर जनपदाें से काफी संख्या में परीक्षार्थी आने हैं। भीड़ को देखते विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी सर्किल के एसीपी परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। थाना और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र के केंद्रों पर लगातार निगरानी रखेंगे। परीक्षा के बाद शहर के मुख्य स्मारकों की ओर भीड़ जा सकती है। ऐसे मार्गाें को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यातायात पुलिस की टीमें जाम लगने की सूचना पर तत्काल पहुंच कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों की मदद करेगीं। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर पुलिस तैनात की गई है। ताजमहल के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। एमजी रोड पर जाम से निपटने को विशेष इंतजाम किए गए हैं।हर परीक्षा केंद्र के बाहर पांच पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें महिला पुलिस कर्मी भी हैं। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की अतिरिक्त टीम तैनात की गई हैं। परीक्षा छूटने के दौरान सड़कों पर दबाव बढ़ सकता है। इसको देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।