फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police detained seven people for ctet paper leaked in agra

CTET 2021: आगरा में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र हुआ था लीक, कोचिंग संचालक समेत पांच गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Feb 2021 12:13 AM IST
सार

  • केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) से जुड़ी आगरा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने मंगलवार को कोचिंग संचालक समेच पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन युवकों ने आगरा में सीटीईटी का पेपर परीक्षा से करीब दो घंटे पहले लीक किया था।

विज्ञापन
Police detained seven people for ctet paper leaked in agra
पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का प्रश्नपत्र आगरा में परीक्षा से दो घंटे पहले ही लीक हो गया था। परीक्षा के दो दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में कोचिंग सेंटर संचालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी बबलू कुमार) ने बताया कि रविवार को हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र प्रयागराज के गिरोह ने लीक किया था। गिरोह से आगरा के छात्र मोहित यादव को पेपर मिला। मोहित ने दूसरे छात्र कुलदीप फौजदार को दिया। 
विज्ञापन


कुलदीप ने छात्र थान सिंह को दिया। यह प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर एक-दूसरे को दिए गए। थान सिंह ने कोचिंग के टीचर प्रभात और उसने कोचिंग सेंटर संचालक विकास शर्मा को व्हाट्सएप किया। विकास ने पहले से तैयारी कर रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास ने अभ्यर्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप में सीटीईटी का प्रश्नपत्र डाल दिया था। इसके एवज में हर अभ्यर्थी से 50 हजार रुपये लिए गए थे। आगरा में विकास का एपेक्स क्लासेस के नाम से कोचिंग सेंटर है। इसकी चार ब्रांच हैं। उसकी गिरफ्तारी राजामंडी स्थित ब्रांच से हुई है।

मैनपुरी में पकड़ा गया था सॉल्वर

आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए ‘मुन्नाभाई’ पकड़ा गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उससे 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। ‘मुन्नाभाई’ को पकड़ने के बाद पुलिस ने अभ्यर्थी और बिचौलिया को भी गिरफ्तार कर लिया। 

जिले में 26 केंद्रों पर रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन किया गया था। इस दौरान फर्दपुर रोड स्थित बालाजी ग्लोबल एकेडमी पर अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आए ‘मुन्नाभाई’ को बिछवां पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र सिंह निवासी उत्तर नगर सैलई, सती रोड, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद हाल निवासी इटाव रोड, बेवर बताया। उसने सॉल्वर गैंग के सदस्यों के नाम भी बताए। यह भी बताया कि वह इटावा रोड बेवर निवासी राहुल वर्मा के स्थान पर परीक्षा देने आया था।

थाना कुरावली के गांव अशोकपुर निवासी अक्षय, जो वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा में रहता है और ब्रजेश सोलंकी निवासी सैलई आंबेडकर पार्क थाना रामगढ़ फिरोजाबाद ने उसे राहुल से मिलवाया था। 
राहुल की जगह परीक्षा देने के लिए उसे 50 हजार रुपये में बात तय हुई थी।

पुलिस ने बिचौलिया अक्षय और अभ्यर्थी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी ने अपना जुर्म कुबूल किया है। पुलिस ब्रजेश सोलंकी की तलाश कर रही है। वहीं गैंग के सदस्यों के बारे में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed