{"_id":"6ac7fc6fb083db68c40eae2c","slug":"police-detained-samajwadi-party-workers-heading-to-a-protest-in-agra-and-confined-them-at-the-police-station-agra-news-c-421-1-sagr1008-18848-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा प्रदर्शन में जा रहे सपाइयों को पुलिस ने पकड़ा, थाने में किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा प्रदर्शन में जा रहे सपाइयों को पुलिस ने पकड़ा, थाने में किया नजरबंद
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद थाने पुलिस ने सपाइयों को किया नजरबंद
फतेहाबाद। वोट चोरी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आगरा में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवंती बाई चौक से पकड़ लिया। पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को वाहनों समेत थाने ले गई। थाने में नजरबंद सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के माध्यम से उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है।
संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने का अधिकार देता है, लेकिन पुलिस ने सरकार के दबाव में उन्हें प्रदर्शन में जाने से रोक दिया। इस दौरान प्रहलाद गुर्जर ने भी कार्यकर्ताओं को पकड़े जाने की निंदा की। मौके पर राशिद खान, सुनील शर्मा, महेश शर्मा, आशीष शर्मा, पप्पू खान, शकील खान, अनस खान, नसरत खान, मेहताब गुर्जर और मुन्ना खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हम कार्यकर्ताओं के साथ आगरा में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने हमें जबरन पकड़ लिया। प्रशासन जानबूझकर विरोध की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। कार्यकर्ता अपने अधिकारों के लिए आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
- राजेश शर्मा, सपा नेता