{"_id":"67de35d1aec60d10980bc522","slug":"police-deceived-murder-accused-surrendered-in-court-fired-at-kargil-tiraha-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुलिस को दिया चकमा, हत्यारोपी ने किया कोर्ट में समर्पण; कारगिल तिराहे पर की थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुलिस को दिया चकमा, हत्यारोपी ने किया कोर्ट में समर्पण; कारगिल तिराहे पर की थी फायरिंग
Sat, 22 Mar 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:30 AM IST
सार
आगरा के कारगिल तिराहे पर फायरिंग कर एक युवक की जान लेने वाले हत्यारोपी ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के कारगिल तिराहे पर 31 दिसंबर की रात दो गुटों में टकराव के दौरान गोली लगने से आमिर की मौत हुई थी। हत्यारोपी समर्थ अग्रवाल तब से फरार था। उसने पुलिस को चकमा देकर अदालत में समर्पण कर दिया। एक हत्यारोपी फरार है।
राहुल नगर, बोदला निवासी भाई शौकीन खान ने सिकंदरा थाने में रवि चौधरी, विकास चाहर, समर्थ अग्रवाल, विवेक सोलंकी, केडी पंडित, सलमान, अन्नू के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जांच में खुलासा हुआ कि रवि चौधरी और केडी पंडित के गुटों के बीच टकराव हुआ था।
रवि चौधरी पक्ष की तरफ से गोली चली थी, जिसमें आमिर की जान गई। पुलिस ने जांच के दौरान कई युवकों के नाम बढ़ाए थे। पुलिस ने केडी पंडित को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। केस में केडी पंडित, कौशिक पंडित, अनु यादव, आकाश श्रीवास्तव, सलमान, रवि चौधरी, रवि हौंडा, प्रभाकर, किशन यादव, शुभम वर्मा सहित 11 जेल में बंद हैं। फरार समर्थ अग्रवाल ने समर्पण किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Fake Marksheet: ऐसे विश्वविद्यालयों की भी फर्जी डिग्रियां...जहां प्रवेश मिलना मुश्किल, पूछताछ में बड़ा खुलासा