{"_id":"61a1ec6dbb939e3cb517e544","slug":"police-dead-body-of-the-young-man-removed-from-the-burning-pyre-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: पुलिस ने जलती चिता से निकलवाया युवक का शव, कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: पुलिस ने जलती चिता से निकलवाया युवक का शव, कराया पोस्टमार्टम
Sat, 27 Nov 2021 01:59 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:59 PM IST
सार
करहल थाना पुलिस ने चिता से युवक का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया है। बताया जाता है कि युवक का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों पुलिस को बिना सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे।
विज्ञापन
थाना करहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला भदौरिया में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पास ही पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने बगैर पुलिस सूचना ही अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। युवक के ससुरालीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला भदौरिया निवासी 22 वर्षीय अजीत कुमार सैफई अस्पताल में खाना बनाने का काम करता था। बृहस्पतिवार की शाम वह सैफई के लिए निकला था। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूर पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आनन फानन परिजनों ने शव को फंदे से उतारने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। शव को चिता में रखकर मुखाग्रि दे दी गई। इस बीच युवक के ससुरालीजनों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन