{"_id":"5d9f76328ebc3e01403193d6","slug":"police-crime-kasganj-news-agr4099966141","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मौके पर देखा तो सिर्फ अफवाह निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मौके पर देखा तो सिर्फ अफवाह निकली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव इखौना में महिला की हत्या कर शव गायब कर देने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। ढोलना पुलिस ने बुधवार पूरी रात शव की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस महिला के घर में पहुंची तो सिर्फ दो महिलाएं मिलीं जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में महिला के किसी के साथ चले जाने की बात सामने आई है।
बुधवार की रात ढोलना के थाना प्रभारी रविंद्र बहादुर सिंह को इखौना के ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव से जया(23) पत्नी चंदू की परिवार के लोगों ने हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष पुलिसबल लेकर मौके पर पहुंचे। घर पहुंचकर देखा तो जया लापता थी। घर में कहीं भी शव नहीं था। पूरे घर की तलाशी ली गई। घर के आसपास भी देखा गया, लेकिन महिला का शव कहीं नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने टीमें बनाकर आस पास के खेतों, तालाब व नहरों में भी महिला की तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। हत्या का कोई साक्ष्य भी पुलिस को नहीं मिला। महिला का पति चंदू व अन्य परिजन घर से फरार थे। इस पर पुलिस परिवार की दोनों महिलाओं को थाने ले आई। उनसे पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि महिला किसी के साथ चली गई है।
ढाई महीने पहले ही हुई थी शादी
कासगंज। जया बिहार प्रदेश के पूर्णिया जिले की रहने वाली है। ढाई महीने पहले ही चंदू उसे बिहार से ले आया था और गांव में आकर उससे शादी रचा ली थी। महिला के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
विज्ञापन
गांव में पुलिसबल तैनात
कासगंज। महिला के लापता होने के बाद ढोलना पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है। महिला के साथ साथ पुलिस परिवार के पुरुषों को भी तलाश रही है। फरार हुए पुरुषों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी।
रात के समय महिला की हत्या कर शव गायब कर देने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कई जगहों पर दबिश देकर पुलिस ने महिला के शव की तलाश की, लेकिन शव कहीं नहीं मिला। परिवार की महिलाओं से पूछताछ में सामने आया है कि महिला शादी के बाद से खुश नहीं थी और वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
- सुशील घुले, एसपी।