फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police counseling husband and wife after family feud in agra

मोबाइल ने रिश्ते में डाली दरार, पति-पत्नी साथ रहने को नहीं थे तैयार, पुलिस ने खत्म कराई रार

Sat, 05 Dec 2020 12:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Dec 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Police counseling husband and wife after family feud in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आगरा में मोबाइल की वजह से शक हुआ और दो दंपतियों के रिश्ते में दरार आ गई। बात इतनी बढ़ी कि पति-पत्नी साथ रहने को तैयार नहीं हो रहे थे। महिलाओं की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने काउंसिलिंग की। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने को तैयार हो गए। गुरुवार को महिला थाना पुलिस ने समझौते के बाद दोनों को घर भेजा।

विज्ञापन

 
थाना रकाबगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी तीन साल पहले कागारौल के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। युवक निजी कंपनी में नौकरी करता है। युवती फोन पर अपने घरवालों से बात करती थी। इस पर पति को शक हो गया कि वह किसी अन्य युवक से बात करती है। 
विज्ञापन



इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इस पर पीड़िता जून में अपने मायके आ गई। तब से अलग थी। उसने 18 जुलाई को महिला थाना में शिकायत की। इस पर दोनों को बुलाया गया। पति के शक को दूर किया गया। तब गुरुवार को समझौता हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक साल पहले जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक एक कारखाने में काम करता है। युवक अक्सर कारखाने से आने के बाद मोबाइल पर बात करता रहता था। बाजार भी चला जाता था। 

पत्नी को शक हो गया कि उसके किसी अन्य युवती से संबंध हैं। उनके बीच बात इतनी बढ़ी की मारपीट होने लगी। मार्च में दोनों अलग हो गए। युवती ने महिला थाना में शिकायत की। इस पर दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। गुरुवार को दोनों एक साथ घर चले गए।

मोबाइल बन रहा शक की वजह

महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अलका सिंह ने बताया कि मोबाइल पति-पत्नी के बीच शक पैदा कर रहा है और शक विवाद की वजह बन रहा है। ऐसे में पति-पत्नी की काउंसिलिंग की जाती है। उनकी बातों को परिवार के लोगों के समक्ष भी रखा जाता है। इसके बाद समझौते की कवायद होती है। इन मामलों में भी समझाने पर पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया। एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए। 

सास-ससुर से अलग रहना चाहती है बहू 

सदर क्षेत्र की युवती की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसका आरोप था कि सास-ससुर परेशान करते हैं। इस कारण अलग मकान लेकर पति के साथ रहना चाहती है। मगर, पति तैयार नहीं था। इस बात पर घर में झगड़ा हो रहा था। 10 महीने से पत्नी अलग रह रही थी। इसी तरह दो मामलों में महिलाएं पति और देवर की मारपीट की वजह से अलग रह रही थी। तीनों ही मामलों में पुलिस ने समझौते के बाद पति-पत्नी को घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed