शक या कुछ और वजह: क्लीनिक संचालक की मौत के केस में उलझी पुलिस, कौन है वो महिला; जिससे अवैध संबंध की चर्चा
क्लीनिक संचालक की लाश एक खेत में मिली थी। बताया गया कि उसे क्लीनिक से बुलाकर कोई ले गया था। उसके बाद वो घर लौटकर नहीं आया।
विस्तार
एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे सोमवार सुबह युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। कुछ समय बाद ही उसकी पहचान हो गई। परिजन क्लीनिक संचालक को बुलाकर ले जाने के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
गांव असरौली निवासी विजय बाबू (22) की हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया गया। मृतक के भाई शिव कुमार ने बताया कि गांव कसैटी मोड़ पर विजय क्लीनिक चलाता था। यहां से वीरेश निवासी कसैटी रविवार रात करीब 8 बजे बाइक से बुलाकर ले गया। इसके बाद घर नहीं लौटने पर रात में ही तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह करीब सात बजे छोटेलाल प्रधान निवासी असरौली के सबमर्सिबल पंप के पास खेतों में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने सूचना दी तो मामा मुकेश, बंटू और मनोज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और विजय के रूप में पहचान की। आरोप है कि बाइक से शाम को ले जाने वाले वीरेश ने ही हत्या कर शव फेंका है।
ये भी पढ़ें - देवर बना हैवान: भाभी को बीच सड़क पर पीटा, फिर चाकू से काट लिया हाथ का अंगूठा; वजह हैरान कर देने वाली
डी-फार्मा करने के बाद डेढ़ साल पहले ही खोला था क्लीनिक
विजय बाबू मूल रूप से गांव हिम्मतपुर सई थाना व जिला कासगंज का निवासी था। करीब 10 वर्ष पहले अपनी ननिहाल गांव असरौली में पढ़ने के लिए आया था। बाद में अन्य परिवार के लोग आ गए और मकान बनाकर यहीं रहने लगे। डेढ़ वर्ष पहले डी-फार्मा करने के बाद उसने क्लीनिक खोल लिया था।
ये भी पढ़ें - एक मां का दर्द: स्वतंत्रता दिवस पर मांग रही बेटी की आजादी, एक साल से बालगृह में है लाड़ली; जानें पूरा मामला
महिला से संबंध होने के शक में हत्या
पोस्टमार्टम हाउस पर तमाम तरह की चर्चाएं चलती रहीं। कुछ लोगों का कहना है कि वीरेश की जानने वाली किसी महिला से विजय बाबू के अवैध संबंध थे। इसकी भनक लगने पर हत्या की योजना बनाई और छोटे लाल प्रधान के खेत पर बने नलकूप की कुंडी में भरे पानी में डुबोकर हत्या कर दी गई। शरीर पर चोटें नहीं हैं।
ये भी पढ़ें - Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, स्मारकों पर अतिरिक्त फोर्स
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि युवक का सोमवार सुबह शव मिला था। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वीरेश पर शक जताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जांचकर कार्रवाई की जाएगी।