फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Commissioner instructed to take strict action against those selling illegal and spurious liquor in Agra

Agra: बिहार ही नहीं, यहां भी जान ले चुकी है जहरीली शराब, अब फिर जारी किया गया अलर्ट

Sun, 18 Dec 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Dec 2022 12:11 AM IST
सार

बिहार में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद आगरा के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने गांव-गांव चेकिंग, अवैध और नकली शराब बेचने, बनाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Police Commissioner instructed to take strict action against those selling illegal and spurious liquor in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में जहरीली शराब से 70 से अधिक लोगों की जान चली गई। आगरा जिले में पिछले साल ही 18 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने ठेका संचालक, सेल्समैन और अन्य को जेल भेजा था। अब फिर से पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को सचेत करते हुए अवैध और नकली शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 
अगस्त 2021 में रक्षाबंधन के पर्व पर जहरीली शराब से मौतें हुई थीं। ताजगंज थाना क्षेत्र के नगला देवरी में चार, डौकी थाना क्षेत्र के गांव कौलारा कलां में तीन, करकुला में एक, शमसाबाद और इरादतनगर में 10 लोगों की मौत हुई थी। पहले पुलिस सामान्य मौत मान रही थी। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने विसरा की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला में कराई तो जहरीली शराब से मौत की पुष्टि हुई थी। 

विज्ञापन

10 से अधिक लोगों को भेजा था जेल 

पुलिस ने आठ से अधिक मुकदमे दर्ज कर 10 से अधिक लोगों को जेल भेजा था। जहरीली शराब की बिक्री ठेकों से भी हुई थी। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। इससे पहले खंदौली और एत्मादपुर में भी जहरीली शराब से जान जा चुकी थी। बिहार की ताजा घटना के बाद पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने गांव-गांव चेकिंग, अवैध और नकली शराब बेचने, बनाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर में हुई थी कार्रवाई

जहरीली शराब बेचने में आरोपी हेमंत ठाकुर और उसकी पत्नी मनोरमा देवी के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी। 10 दिसंबर को दोनों की 91 लाख रुपये की संपत्ति जब्त हुई। 

गांव में होती थी सप्लाई

जहरीली शराब की जांच में पुलिस को पता चला था कि ठेके से गांव तक शराब बेचा और तैयार किया जा रहा था। हरियाणा से लाकर भी नशे की मात्रा बढ़ाई जा रही थी। कम कीमत में शराब की बोतल मिलने से लोग खरीद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed