फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police combed ravines of Chambal in search of a gang of dacoits consisting of four dacoit beauties

चंबल में दस्यु गैंग की दस्तक: आसमान में ड्रोन और जमीन पर पुलिस, चार सुंदरियों वाले डाकुओं के गिरोह की तलाश

Sat, 18 Nov 2023 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 10:19 AM IST
सार

चंबल के बीहड़ में चार दस्यु सुंदरियों वाले डाकुओं के गिरोह ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस टीम ने इस गिरोह की तलाश के लिए बीहड़ में कांबिंग की। इसके साथ ही ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। 
 

विज्ञापन
Police combed ravines of Chambal in search of a gang of dacoits consisting of four dacoit beauties
बीहड़ में कांबिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पिनाहट के गांव पड़ुआपुरा के नीचे चंबल के बीहड़ में असलहाधारी दस्यु गिरोह की दस्तक से पुलिस की चिंता बढ़ गई है। चार दस्यु सुंदरियों वाले गिरोह के देखे जाने के बाद शुक्रवार को कांबिंग की गई। मगर, पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। पुलिस अब दस्युओं के बारे में पता करने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ले रही है।
विज्ञापन


थाना पिनाहट के गांव पड़ुआपुरा निवासी सिंटू सिंह बृहस्पतिवार को घर से तीन किलोमीटर अंदर बीहड़ में लकड़ी लेने गए थे। तभी उन्हें बंदूकधारी 10-15 लोग नजर आए। इनमें 4 महिलाएं भी थीं। सिंटू ने पुलिस को बताया कि उसे दस्युओं ने पकड़ लिया। इसके बाद बंदूकों की बटों से पीटा। एक दस्यु गोली मारने के लिए बंदूक उठा चुका था। मगर, तभी एक दस्यु सुंदरी बीच में आ गई। उसने रोक दिया, जिससे उसकी जान बच गई। वह किसी तरह लौटकर आया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा ने बताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती गांवों में पुलिस सक्रिय है। दस्युओं की जानकारी पर कांबिंग की गई। दो घंटे तक पुलिस बीहड़ में ही सक्रिय रही। मगर, दस्युओं के आने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। फिर भी ड्रोन कैमरों से भी देखा जा रहा है। अभी ग्रामीण की ओर से मुकदमा भी दर्ज नहीं कराया है। उसने अपने बयान में बंदूकों की बटों से पिटाई की बात कही थी, लेकिन उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed