{"_id":"699bea3c21b44bedb70a34c6","slug":"police-close-to-cracking-sub-inspector-s-house-theft-case-in-agra-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra:दरोगा के घर चोरी के आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस, हिरासत में लिया गया सराफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra:दरोगा के घर चोरी के आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस, हिरासत में लिया गया सराफ
Mon, 23 Feb 2026 11:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:18 AM IST
सार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में दरोगा के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस ने संदिग्ध की निशानदेही पर एक सराफ को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रह रहे चौकी प्रभारी के किराए के मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है। एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के साथियों का पता लगाया जा रहा है।
छत्ता थाना के डिवीजन चौकी प्रभारी रोबिन्स एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में किराए पर रहते हैं। उन्होंने थाना एत्माद्दौला में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 15 फरवरी की सुबह उन्हें मकान मालिक ने कमरे के ताले टूटे होने की जानकारी दी। घर से लाखों के जेवर और 20 हजार नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
पूछताछ में उसने सराफ को माल बेचने का आरोप लगाया है। वहीं लोहामंडी निवासी सराफ मनीष वर्मा की पत्नी राखी वर्मा ने एम्स पर पोस्ट कर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मदद की गुहार लगाई है। आरोप लगाया है कि एत्माद्दौला पुलिस उनके पति को तीन दिन से हिरासत में लिए हुए है।