फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught young man for violation of lockdown in agra

Lockdown: महिला का आईडी कार्ड गले में टांग जा रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा तो बनाया यह बहाना

Fri, 10 Apr 2020 02:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Apr 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
police caught young man for violation of lockdown in agra
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में लोग घरों से बाहर निकलने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। आगरा के हरीपर्वत चौराहे पर बृहस्पतिवार को एक युवक को पुलिस ने पकड़ा। वो बैंक में कर्मचारी अपनी परिचित महिला का आईडी कार्ड गले में लटकाए हुए था। पुलिस ने उसके स्कूटर को सीज कर दिया। 
विज्ञापन


एमजी रोड के हरीपर्वत चौराहे पर यातायात पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी सेंट जोंस चौराहे की ओर से एक्टिवा पर एक युवक आया। वो गले में बैंक का कार्ड टांगे था। मगर, कार्ड महिला कर्मी का था। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने युवक से पूछताछ की।  
विज्ञापन


युवक ने अपना नाम ऋषिपाल निवासी हरदीप एन्क्लेव, सिकंदरा बताया। कहा कि कालोनी की परिचित महिला कलक्ट्रेट स्थित बैंक में कर्मचारी हैं। वो स्कूटर चला नहीं पाती हैं। इस कारण वह उन्हें छोड़ने के लिए बैंक जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चेकिंग से बचने के लिए किया ऐसा

पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए गले में महिला कर्मचारी का आईडी कार्ड टांग लेता है। वो माफी मांगने लगा। मगर, पुलिस उसकी कोई बात नहीं सुनी। एक्टिवा को सीज कर दिया गया। हालांकि युवक को आगे से ऐसा नहीं करने की कहकर छोड़ दिया।

इससे पूर्व शहर में एक और ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। उसमें एक व्यक्ति अपनी पत्नी का कोट पहनकर घर से निकला था। उसकी पत्नी अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने चेकिंग में युवक को पकड़ लिया। इस पर खुद को डाक्टर बताने लगा। लेकिन पुलिस ने उसका झूठ पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed