फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught two robbers used to rob as crime branch soldiers

Encounter in Mainpuri: पुलिस ने दबोचे दो लुटेरे, क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर करते थे लूट की वारदात

Tue, 28 Jun 2022 03:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 03:49 PM IST
सार

मैनपुरी पुलिस ने क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर लोगों से लूट करने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर जिले में ही नहीं बल्कि अन्य जनपद में भी वारदातों को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
Police caught two robbers used to rob as crime branch soldiers
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में क्राइम ब्रांच के सिपाही बनकर लोगों से लूट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों से एक देसी पिस्टल, लूटी गई नकदी और एक बाइक बरामद हुई है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए बदमाश जिले में ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों में भी वारदात अंजाम देते थे।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व देवी रोड पर एक युवक से 10 हजार रुपये की नकदी लूट की वारदात अंजाम दी गई थी। लूट करने वालों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था, वहीं कुछ दिन पूर्व दन्नाहार में भी एक ऐसी ही वारदात हुई थी। क्राइम ब्रांच का बताकर लोगों से लूट करने वालों को पकड़ने के लिए एसपी कमलेश दीक्षित ने स्वाट टीम/इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह को लगाया था। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह इंस्पेक्टर ने एक सूचना पर एसआई रवि कुमार, सीमेंद्र सोलंकी व टीम के साथ ईशन नदी पुलिस के पास लुटेरों की घेराबंदी की। तो बाइक सवार लुटेरों ने टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। बचाव करते हुए पुलिसकर्मियों ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बदमाश हुए गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे बेहद शातिर हैं। पूछताछ में अपना नाम अमित शर्मा निवासी खरगजीत नगर और पंकज यादव निवासी ब्योंती खुर्द बताया है। इन लोगों ने लूट की कई वारदात किए जाना कबूल किया है। गैर जनपदों में भी यह लोग वारदात अंजाम देते थे। यह लोग खुद को क्राइम ब्रांच की टीम का सदस्य बताते थे। 

बदमाशों से एक देसी पिस्टल, कारतूस, एक बाइक और 10 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है। लुटेरों ने अन्य जनपदों में भी कई वारदात करना कबूल किया है। 

कुर्रा पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर

थाना कुर्रा पुलिस ने सोमवार की रात क्षेत्र में हाजीपुर तिराहा के पास वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोरको पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम उदयराज निवासी गांव अहंकारीपुर थाना कुर्रा बताया। उसके कब्जे से बरामद बाइक भी जांच में चोरी की मिली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। 

चोरी के माल सहित पकड़ा लोडर, दो गिरफ्तार

कुरावली थाना पुलिस ने मंगलवार को एक सूचना पर दो लोगों को चोरी के टेंपो और माल के साथ गिरफ्तार किया। एक स्थान से लोहे की सरिया, जंगला, सोलर लाइट आदि चोरी के मामले में थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चोर उक्त माल को लोडर टेंपो में लादकर ले गए थे। पुलिस खुलासे को लेकर प्रयास में जुटी थी, मंगलवार को एक सूचना पर पुलिस ने लोडर टेंपो को बरामद कर लिया। उसमें एक लोहे का जंगला, दो बैटरी, एक सोलर लाइट सरिया आदि चोरी का माल लदा हुआ था। 

टेंपो से पुलिस ने दो चोरों को भी गिरफ्तार किया, पूछताछ में दोनों ने अपने नाम अजय सिंह निवासी शास्त्री नगर जैथरा एटा और संदीप निवासी गांधी नगर जैथरा एटा बताया। दोनों ने चोरी की वारदात करना कबूल की। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही न्यायालय में पेश किया, वहां से आरोपियों को जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed