{"_id":"61252d5a8ebc3e79b36f9c5f","slug":"police-caught-two-robbers-and-a-bullion-trader-mainpuri-news-agr5049359101","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहल पुलिस ने मठभेड़ में पकड़े दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करहल पुलिस ने मठभेड़ में पकड़े दो बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। करहल थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों व माल खरीदने वाले सराफा व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के कब्जे से लूटा गया माल व असलहा बरामद हुए। आरोपियों ने कुर्रा में एक दंपती के साथ लूट की वारदात करने की बात भी कबूली। अपने भागे हुए साथी का नाम भी बताया। मंगलवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि सोमवार की शाम सैफई बाईपास पर गांव रानीपुर के पास पुलिस ने सूचना पर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से संभलते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान व टीम ने दो बदमाशों को असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक सराफा व्यापारी को भी पकड़ा। कार्रवाई के दौरान बदमाशों का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
एसपी के अनुसार पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम रामू उर्फ रामकुमार निवासी गांव कुरसंडा थाना किशनी और सोनू शर्मा निवासी गांव कठखेड़ा थाना जसवंतनगर इटावा बताया। भागे साथी का नाम अनूप सोनी निवासी गांव भिखरा बताया। पकड़े गए सराफा व्यापारी ने अपना नाम रामकिशन निवासी गांव भिखरा थाना बिधूना जनपद औरैया बताया। एसपी के अनुसार सराफा व्यापारी बदमाशों से लूट का माल खरीदने आया था।
विज्ञापन
----
मैनपुरी-इटावा की लूट की वारदातें
एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने ही 16 अगस्त को थाना कुर्रा क्षेत्र में गांव किरथुआ निवासी सोनी के साथ लूट की वारदात अंजाम दी थी। इसके अलावा इसी दिन इटावा क्षेत्र में एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 18 अगस्त को कुर्रा व जनपद इटावा में फिर से लूट की वारदात अंजाम दी थीं। पकड़ा गया रामू एक शातिर लुटेरा है, उस पर करीब 15 से अधिक आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
----
लूट का यह माल हुआ बरामद
एसपी के अनुसार लुटेरों के पास से सोने की चार अंगूठी, एक मंगलसूत्र, सोने की चेन और कानों को दो सुई धागा व दो कुंडल बरामद हुए हैं। इसके साथ ही दो मटरमाला और पांच हजार तीन सौ रुपये की नकदी बरामद हुई है। इसके साथ ही अपाचे बाइक और तमंचा कारतूस मिले हैं।