फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught three teenagers girls from Cantt station after missing from home

Firozabad: मुंबई क्यों जाना चाहती थीं तीन किशोरियां, घर से लापता होने के बाद पुलिस ने कैंट स्टेशन से पकड़ीं

Sun, 22 May 2022 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 May 2022 11:49 AM IST
सार

घर से लापता तीन किशोरियों को आगरा कैंट स्टेशन से पकड़ा गया। वे तीनों ही मुंबई जाना चाहती थीं। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि आखिर वे मुंबई क्यों जा रही थीं। इन्हें मुंबई कौन ले जा रहा था।  
 

विज्ञापन
police caught three teenagers girls from Cantt station after missing from home
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से शनिवार शाम सात बजे लापता हुईं तीन किशोरियां रात को साढ़े दस बजे आगरा कैंट स्टेशन पर मिल गईं। रेलवे चाइल्ड लाइन से हुई पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मुंबई घूमने जा रही थीं। टीवी में मुंबई को देखा था। वहां फिल्मी सितारे रहते हैं। घर से बिना बताए वो निकली थीं। ट्रेन का इंतजार करते समय पकड़ ली गईं। 
विज्ञापन


रेलवे चाइल्ड लाइन सदस्य धीरज कुमार ने बताया कि  शनिवार रात तीन किशोरियां प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठी थीं। संदिग्ध लगने पर पूछताछ की गई। उम्र करीब 14 से 15 साल है। कक्षा सात की छात्राएं हैं। उन्होंने खुद को शिकोहाबाद की रहने वाली बताया। कहा कि एक ही कॉलोनी में रहती हैं। किशोरियों ने बताया कि उन्होंने मुंबई के बारे में सुन रखा था। टीवी पर कई बार देख चुके थे। परिवार वाले उन्हें वहां नहीं ले जाते, इसलिए गुपचुप निकलने का प्लान बना लिया। 
विज्ञापन


घर से निकलने के बाद तीनों ट्रेन से आगरा कैंट पहुंचीं, यहां मुंबई की ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। तीनों को रविवार सुबह बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति के आदेश पर उन्हें अस्थायी तौर पर आशा ज्योति केंद्र में आश्रय दिलाया गया है। सोमवार को समिति परिजनों से बात करेगी। इसके बाद उनके सुपुर्दगी को लेकर आदेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण का दर्ज हुआ था मुकदमा

तीनों किशोरियों के लापता होने के मामले में थाना शिकोहाबाद में मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश में लगी थीं। रात को साढ़े दस बजे मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिसकर्मी आगरा भी आ गए। उन्होंने किशोरियों से जानकारी ली। परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

समिति को सौंप दी हैं तीनों किशोरियां

शिकोहाबाद के एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि तीन किशोरियां आगरा बाल कल्याण समिति को सौंप दी गई हैं। सोमवार को समिति किशोरियों को अभिरक्षा के बारे में अपना निर्णय सुनाएगी। किशोरियों को बरामद करने के लिए आठ टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed