{"_id":"5cf213e8bdec2207490a1004","slug":"police-caught-three-auto-of-the-same-number-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन ऑटो के नंबर देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, पूछताछ में सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन ऑटो के नंबर देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, पूछताछ में सामने आई ये बात
Sat, 01 Jun 2019 11:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में फर्जी नंबर प्लेट और रंग बदलकर ऑटो को चलाया जा रहा है। थाना न्यू आगरा पुलिस ने शुक्रवार को ऐसा ही मामला पकड़ लिया। तीन ऑटो पर एक ही नंबर था, जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। दो ऑटो चालक कागजात नहीं दिखा सके, जबकि एक के ही पास कागजात थे। इस पर उसे छोड़ दिया। बाकी दोनों चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा अजय कौशल ने बताया कि अबुल उलाह दरगाह के पास तीन ऑटो खड़े मिले। इनके नंबर (यूपी 80 बीटी 6522) एक ही थे। इस पर उनके चालकों को पकड़ लिया गया। एक ऑटो चालक ने कागजात दिखा दिए, जबकि बाकी दो कागजात नहीं दिखा सके।
इस पर आरोपी बंटू निवासी जेपी नगर, मऊ रोड, खंदारी और कन्हैया निवासी शीतला रोड, नगला बूढ़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ऑटो पर एक ही नंबर डालने के बारे में सही कारण नहीं बता सके। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

चोरी के ऑटो होने की आशंका
आशंका है कि ऑटो चोरी के हैं। उन पर फर्जी तरीके से शहर में चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर डाले गए हैं। अब ऑटो के चेसिस और इंजन नंबर की मदद से ऑटो मालिकों के बारे में पता किया जाएगा। चालक आपस में एक दूसरे को जानते भी नहीं हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ऑटो चलाने का रैकेट बड़ा हो सकता है। बड़ी संख्या में ऑटो चलने का भी कारण यही है। चेकिंग के दौरान आरटीओ कर्मी और पुलिस सिर्फ नंबर देखती है। उसके मालिक और अन्य जानकारी नहीं लेती है। इस कारण आरोपी बच निकलते हैं।
एक ही नंबर से ऑटो चलाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी न्यू आगरा में कुछ ऑटो पकड़े गए थे। उन पर फर्जी तरीके से नंबर प्लेट लगाई गई थी। तब भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।