फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught such a gang which breaks the lock of the bike in 10 seconds

UP: पुलिस ने पकड़ा ऐसा गैंग...जो 10 सेकंड में तोड़ता है बाइक से लॉक, 15 मिनट में कर देता है हर पुर्जा अलग-अलग

Tue, 04 Mar 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Mar 2025 09:41 AM IST
सार

पुलिस की मीडिया सेल में तैनात सिपाही की बाइक चोरी हुई, तो उसकी तलाश के दौरान पुलिस के हाथ ऐसा गैंग लगा, जो कुछ सेकंड में ही बाइक का लॉक तोड़ देता है। इतना ही नहीं बाइक चुराने के बाद महज 15 मिनट में उसका हर पुर्जा अलग-अलग कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
Police caught such a gang which breaks the lock of the bike in 10 seconds
वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी साथ में बरामद दो पहिया वाहनों के पार्ट्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महंगी बाइक और स्कूटर खरीद रहे हैं तो सुरक्षा के इंतजाम भी कर लें। शहर में वाहन चोर गिरोह सक्रिय हैं। पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह को पकड़ा है, जिसमें शामिल प्लंबर सेकंडों में लॉक तोड़ने और 15 मिनट में दोपहिया वाहनों के पुर्जे अलग कर देने में माहिर है। इसके साथ दो कबाड़ी भी पकड़े गए हैं, जो सामान खरीदते थे। गिरोह से 35 वाहनों के कटे पुर्जे बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन



इस गैंग ने पुलिस की मीडिया सेल में तैनात सिपाही धर्मेंद्र कुमार की सरकारी अपाचे बाइक चुरा ली थी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि इरादतनगर के सदुपुरा निवासी पवन, तुलसी नगर (गोबर चाैकी) निवासी आशु और सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पवन प्लंबर है। वह पूर्व में ट्रांस यमुना इलाके में एक कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। दुकान पर चोरी की बाइक और स्कूटर बिकती थी। इस पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


चार महीने पहले जेल से जमानत पर छूटकर देवरी रोड पर किराये का मकान लेकर रह रहा था। उसने यहां रहते हुए चोरी शुरू कर दी। आशु और सुरेंद्र कुमार कबाड़ खरीदते हैं। पवन चोरी की बाइक के पुर्जे उनको बेचता था। आरोपी ने 23 फरवरी को सिपाही की सरकारी बाइक को शहीद नगर स्थित आवास से चुराया था। तब से ही पुलिस गिरोह की तलाश में थी। आरोपियों से ग्राइंडर, साइलेंसर आरटीआर, 7 टुकड़ों में चेसिस नंबर सहित 30-35 वाहनों के पुर्जे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed