फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught six thieves with jewelery worth lakhs of rupees

लाखों रुपये के आभूषण सहित पुलिस ने पकड़े छह चोर

Wed, 21 Jul 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police caught six thieves with jewelery worth lakhs of rupees
टूंडला पुलिस गिरफ्त में चोरियों को अंजाम देने वाले गिरफ्तार चोर व खरीदारी करने वाले स्वर्णकार - फोटो : TUNDLA
टूंडला। नगर में बंद मकानों और दुकानों में चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने चोरी करने वाले गैंग एवं चोरी के माल को खरीदने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से लाखों रुपये के आभूषण और अन्य चोरी के माल, चोरी में प्रयुक्त उपकरण व घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना पर सूर्यनगर रोड, मोक्षधाम के सामने से पुलिस ने दीपू उर्फ दीपक, भूरा उर्फ आकाश, आकाश, पुष्पेंद्र उर्फ गुल्ला निवासी न्यू शिव नगर, नगर पालिका के पीछे थाना टूंडला फिरोजाबाद, मुन्नालाल निवासी सांवले प्रसाद रोड जैन गली और विष्णु कुमार पुत्र प्रयागराज निवासी एमपी रोड, नई बस्ती थाना टूंडला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इस दौरान एक आरोपी पंकज कुमार निवासी शिवनगर कालोनी नगर पालिका के पीछे थाना टूंडला फरार हो गया। आरोपियों के पास से चोरी के लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पासबुक बरामद की गईं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मुन्नालाल ज्वेलर्स की दुकान पर कर्मचारी और विष्णु कुमार ज्वेलर्स है। ये दोनों लोग चोरी के माल को खरीदते थे एवं साक्ष्य मिटाने के लिए गला देते थे। एसएसपी अशोक कुमार ने चोरों को गिरफ्तार करने पर सीओ अभिषेक श्रीवास्तव थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा व उनकी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ये सामान किया बरामद
टूंडला। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से सोने का दो पैंडल, दो सोने की अंगूठी, नौ चांदी की पायल, तीन चांदी के सिक्के, सात जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की लेडीज अंगूठी, चांदी के 28 बिछवा, एक सोने का कॉलर, कान की झुमकी सफेद धातु की एक जोड़ी, एक गले का पैंडल सफेद धातु का, 51 सोने की हाथ की चूड़ी, पांच पायल, एक चांदी की अंगूठी, एक गले की लर, दो झुमके समेत अन्य लाखों रुपये के आभूषण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed