फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught seven couples in the hotel rooms in firozabad

फिरोजाबाद: पुलिस ने होटल पर मारा छापा, युवक-युवतियों ने खुद को किया कमरों में बंद, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Thu, 14 Apr 2022 09:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 09:52 AM IST
सार

 प्रशासन को सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इस पर पुलिस प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की। इससे होटल में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
police caught seven couples in the hotel rooms in firozabad
होटल सील करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में आगरा हाईवे स्थित होटल का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुधवार को होटल पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कमरों में युवक और युवतियां मिलीं। सभी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बिना पंजीकरण के चल रहे होटल को प्रशासन ने सील कर दिया है।

विज्ञापन

 
उपजिलाधिकारी पारसनाथ मौर्य को आगरा हाईवे स्थित हैप्पी होटल पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। बुधवार दोपहर दो बजे करीब एसडीएम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव और पुलिस फोर्स को साथ लेकर होटल पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन

होटल संचालक हुआ फरार

पुलिस टीम को देख होटल संचालक मौके से भाग गया। जब पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाने का प्रयास किया तो कमरों के दरवाजे नहीं खुले। किसी तरह पुलिस ने एक-एक कर सभी कमरों को खुलवाया तो कमरों से सात प्रेमी जोड़े निकले।  इनमें तीन शादीशुदा महिला भी शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जोड़े थे शादीशुदा

एसडीएम के निर्देश पर सभी को पकड़कर थाने भेजा गया। इसके साथ ही युवक व युवतियों के परिजन को सूचना देते हुए थाने बुलाया तथा उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सात प्रेमी जोड़े पकड़े गए हैं। जिनमें तीन शादीशुदा हैं। सभी युवक और युवती बालिग हैं। 

उपजिलाधिकारी ने बताया कि इस होटल में लड़के-लड़कियों के पहुंचने की सूचना मिल रही थी। जब छापा मारा तो कमरों से लड़के और लड़कियां पकड़े गए। बालिग होने पर सभी को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं होटल का ठहरने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन न होने पर सील कर दिया है। 

 सात अप्रैल को यहां हुई थी कार्रवाई

सात अप्रैल को फिरोजाबाद के जीसी जैन अतिथि गृह गेस्ट हाउस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। यहां छापा मारने पहुंची टीम से संचालक ने अभद्रता कर दी थी। सूचना पर अफसर पहुंचे और कमरे की तलाशी ली गई। कमरों में चार युवक और पांच युवतियां मिलीं। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक सुनील जैन, उसके पुत्र प्रिंस व चार युवकों को हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed