{"_id":"614cc2048ebc3e0901290724","slug":"police-caught-meat-in-restricted-area-video-goes-viral-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस पकड़ने का वीडियो वायरल, केरल से जुड़े तार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस पकड़ने का वीडियो वायरल, केरल से जुड़े तार, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 24 Sep 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:09 AM IST
सार
पुलिस ने बुधवार को महाविद्या कुंड के पास से एक कार से मांस बरामद किया था। दो युवक भी पकड़े गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गिरफ्तारी सिर्फ एक की ही दिखाई। इसे लेकर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस पकड़े जाने का वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। वीडियो वायरल करने वाले ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। वायरल वीडियो की जांच एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने सीओ सिटी को सौंप दी है। पुलिस के अनुसार वीडियो केरल से वायरल किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को महाविद्या कुंड के पास से गोरक्षकों की मदद से थाना गोविंदनगर पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के यलो जोन में इको गाड़ी सवार दो युवकों को पकड़ा था। इनकी कार से मांस बरामद हुआ था। मांस पकड़े जाने के दूसरे दिन ही गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
संबंधित खबर- मथुरा: प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस से भरी गाड़ी पकड़ी, दो तस्कर चढ़े हत्थे, एक आरोपी राया पंचायत का सभासद
विज्ञापन
सीओ सिटी को सौंपी गई जान
इस वीडियो ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि वीडियो केरल से वायरल किया गया है। जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। हर हाल में वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी।
पुलिस ने नहीं दिखाई एक युवक की गिरफ्तारी
यह वीडियो वायरल होने के पीछे एक तस्कर की गिरफ्तारी न दिखाना बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई, वो बहुसंख्यक है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी युवक हिरासत में है। पूछताछ के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।