फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught cattle laden truck near Harchandpur

Agra News: पुलिस ने हरचंदपुर के पास पकड़ा गोवंश लदा ट्रक

Fri, 07 Apr 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police caught cattle laden truck near Harchandpur
मैनपुरी।
विज्ञापन

गांव हरचंदपुर के पास करहल गेट चौकी पुलिस ने एक ट्रक को पीछा कर रोका। इस दौरान ट्रक में मौजूद लोग भाग गए। जानकारी मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंच गए। ट्रक में लदे 32 गोवंश मुक्त कराने के बाद गोशाला भिजवाए गए। कोतवाली में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र की करहल गेट चौकी इंचार्ज रवि कुमार को बृहस्पतिवार की देर रात सूचना मिली कि एक ट्रक में गोकशी के लिए गोवंश लादकर ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर इंचार्ज ने टीम के साथ बताए गए स्थान की ओर रवाना हो गए। हिंदूवादी संगठन के सृजन चौहान, आर्यन राठौर, शैलू आदि लोग भी ट्रक का पीछा करने लगे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि गांव हरचंदपुर के पास जंगल में ट्रक चालक व अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। ट्रक में तलाशी के दौरान करीब 32 गोवंश बरामद हुए।
विज्ञापन

सभी को देर रात ही कान्हा पशु आश्रय केंद्र भिजवाया गया। ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया गया है। ट्रक मालिक मोहम्मद वारिश निवासी शेख बग्घा औरंगाबाद बिहार के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर गांव हरचंदपुर के पास एक ट्रक से 32 गोवंशों को मुक्त कराया गया। सभी को गोशाला भेजा गया है। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
-राजेश कुमार, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed