फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught animal theft

मैनपुरी के कुरावली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक पशु चोर

Sun, 28 Feb 2021 05:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
police caught animal theft
कुरावली (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने रविवार की सुबह मुठभेड़ में एक पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया। पशु चोर व साथियों ने कुछ दिन पूर्व गांव जुन्हैसा से एक भैंस चोरी की थी। विरोध करने पर पशु पालक के भाई को गोली मार दी थी। निशानदेही पर पुलिस ने चुराई गई भैंस भी बरामद कर ली। पुलिस पशु चोर के भागे हुए पांच साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जुन्हैसा निवासी मलिखान सिंह की भैंस 20 फरवरी की रात घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी। वारदात के वक्त जगार होने पर पशु पालक के भाई विजय सिंह को गोली मार दी गई थी। रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने टीम के साथ जैथरा कुरावली मार्ग पर पिकअप सवार पशु चोरों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख पशु चोरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिस ने पशु चोर को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जावेद निवासी मोहल्ला चिलाका थाना कायमगंज फर्रुखाबाद बताया। भागे हुए साथियों के नाम जुबैर, रुकसार, अनीस, रिजवान और छुट्टा बताया। पुलिस ने पकड़े गए पशु चोर की निशानदेही पर चोरी की गई भैंस भी बरामद कर ली। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। उसके साथियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed