फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police captain gave assurance of security after visiting

Agra News: भ्रमण कर पुलिस कप्तान ने दिया सुरक्षा का भरोसा

Mon, 28 Oct 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Police captain gave assurance of security after visiting
गंजडुंडवारा। दीपावली पर्व को मद्देनजर रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने नगर का भ्रमण किया। वहीं, लोगों से पर्व को सौहार्द पूर्ण मनाए जाने की अपील की। सोमवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आबादी वाले क्षेत्रो में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने कस्बे के मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पुलिस कर्मियों को व्यवस्थाओं से संबंधित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी सतर्क रहकर ड्यूटी निभाएं तथा संदिग्ध व्यक्ति या वाहनों की निरंतर चेकिंग की जाए। इस दौरान थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसएसआई आशीष कुमार, कल्याण सिंह, पुत्तू सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed