{"_id":"65e1739e581f3582280c76c3","slug":"police-can-take-the-kingpin-on-remand-in-case-of-selling-medicines-meant-for-the-army-in-the-markets-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के लिए आई दवाओं की बाजार में बिक्री: सरगना के भाई का मुंबई में बड़ा काम, रिश्तेदार भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के लिए आई दवाओं की बाजार में बिक्री: सरगना के भाई का मुंबई में बड़ा काम, रिश्तेदार भी शामिल
Fri, 01 Mar 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:50 AM IST
सार
पुलिस सरगना फरहान बेग को रिमांड पर ले सकती है। फरहान के भाई का मुंबई में दवाओं का बड़ा काम है, उसके कई रिश्तेदार और करीबी इस धंधे से जुड़े हैं।
विज्ञापन
दवाएं
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगरा में सेना के लिए आई दवाओं को बाजारों में खपाने की जांच पुलिस कर रही है। सात आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस अन्य की तलाश में है। वह सरगना फरहान बेग को रिमांड पर ले सकती है। फरहान के भाई का मुंबई में दवाओं का बड़ा काम है, उसके कई रिश्तेदार और करीबी इस धंधे से जुड़े हैं। उनके नाम उसने पुलिस को नहीं बताए हैं।
एएनटीएफ की सूचना पर बुधवार को थाना हरीपर्वत पुलिस ने छापा मारा था। सात आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में जानकारी मिली थी कि जयपुर और लखनऊ से सेना में सप्लाई के लिए आने वाली जीवन रक्षक दवाएं आगरा के फरहान को मिला करती थीं। उसने अपना नेटवर्क बना रखा था। वह दवाओं को बाजार में खपाता था। इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जेल भेजे गए आरोपियों में से एक के तार पुराने मामले से भी जुड़े निकले हैं।
पुलिस को जानकारी मिली है कि एक आरोपी का पूर्व में मुंबई के एक मुकदमे में नाम आया था। उसने अपनी जमानत कराई थी। मुख्य आरोपी फरहान बेग का भाई मुंबई में दवाओं का काम करता है। उसका काम बहुत बड़ा है। उसके रिश्तेदार भी धंधे से जुड़े हैं, लेकिन पुलिस को सिर्फ वही नाम बताए जिनके पकड़े जाने से उसे ज्यादा नुकसान नहीं होना था। पुलिस की एक टीम फरहान बेग की संपत्ति का ब्योरा भी जुटा रही है। आने वाले दिनों में गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी लिखा जा सकता है।