{"_id":"60f19ecb754900781b1fcdde","slug":"police-can-not-arrests-miscreant-badan-singh-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बीहड़ में पुलिस का डेरा, हाथ नहीं आया बदन सिंह, एक लाख रुपये का इनाम है घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बीहड़ में पुलिस का डेरा, हाथ नहीं आया बदन सिंह, एक लाख रुपये का इनाम है घोषित
Sat, 17 Jul 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:14 AM IST
सार
ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का मंगलवार शाम को भगवान टाकीज से अपहरण किया गया था। उनको बदमाश रोहता से धौलपुर के बीहड़ में लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
चंबल के बीहड़ में आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनी ट्रैप में फंसाकर वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता का अपहरण करने वाले गैंग का सरगना बदन सिंह तोमर पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। एडीजी राजीव कृष्ण ने सरगना पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने धौलपुर के बीहड़ में डेरा डाल रखा है। चंबल के किनारे के गांव में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का मंगलवार शाम को भगवान टाकीज से अपहरण किया गया था। उनको बदमाश रोहता से धौलपुर के बीहड़ में लेकर चले गए थे। पुलिस ने बुधवार रात ढाई बजे डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को मुक्त करा लिया था। दो आरोपियों मंगला पाटीदार और पवन नामक बदमाश पकड़ा गया था।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में पता चला था कि मंगला ने अंजलि बनकर डॉक्टर से बात की थी। उनसे नौकरी की बात करके बुलाया था। अपने छह साथियों के साथ अगवा कर ले गई थी। अपहरण धौलपुर के बदमाश बदन सिंह तोमर ने किया था। वह केशव गुर्जर का गुर्गा है। एडीजी राजीव कृष्ण ने आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके फरार साथी एक ही नाम के दो भोला और धर्मेंद्र पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस की छह टीम बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगी हैं। बदन सिंह घर से फरार हो गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह बीहड़ में छिपा हुआ है। इसलिए पुलिस की टीम धौलपुर और मुरैना के चंबल किनारे के बसे गांव के बीहड़ में डेरा जमाए है। आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सरगना सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
50 फीसदी रकम रखता बदन सिंह
गिरफ्तार आरोपी निबोहरा निवासी पवन बदन सिंह तोमर का दोस्त है। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि अपहरण करके मिलने वाली फिरौती की रकम से बदन सिंह 50 फीसदी रकम लेता। बाकी की रकम अपने पांच साथियों में बांटता। इसके साथ ही मंगला पाटीदार को 25 हजार रुपये देने की बात कही थी। रुपयों की जरूरत होने की वजह से ही वो इतनी कम रकम पर भी तैयार हो गई थी।
आगरा: आखिर कौन है धौलपुर का बदन सिंह, जिसने दंत चिकित्सक निखिल के बाद डॉ. उमाकांत को बनाया निशाना
50 फीसदी रकम रखता बदन सिंह
गिरफ्तार आरोपी निबोहरा निवासी पवन बदन सिंह तोमर का दोस्त है। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि अपहरण करके मिलने वाली फिरौती की रकम से बदन सिंह 50 फीसदी रकम लेता। बाकी की रकम अपने पांच साथियों में बांटता। इसके साथ ही मंगला पाटीदार को 25 हजार रुपये देने की बात कही थी। रुपयों की जरूरत होने की वजह से ही वो इतनी कम रकम पर भी तैयार हो गई थी।
आगरा: आखिर कौन है धौलपुर का बदन सिंह, जिसने दंत चिकित्सक निखिल के बाद डॉ. उमाकांत को बनाया निशाना