फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police camped in Nagla Narpat, searching for the accused

Agra News: पुलिस का नगला नरपत में डेरा, आरोपियों की कर रही तलाश

Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police camped in Nagla Narpat, searching for the accused
कासगंंज। गंगा की खादर के गांव नगला नरपत में पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने गांव में डेरा जमा लिया है। फायरिंग के दौरान मौजूद लोगो के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद से कई लोग फरार हैं। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर पीएसी व आसपास के थाना पुलिस बल को बुलाया है। बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी देख गांव के लोग सहमे हुए हैं।पुलिस पार्टी पर की गई फायरिंग में थाना सिकंदरपुर वैश्य के इंस्पेक्टर घायल हुए। इस घटना की जानकारी जैसे ही देर शाम पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों को हुई तो तत्काल आसपास की पुलिस को पहले मौके पर भेजा गया। पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त फोर्स भेजा गया। पीएसी को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस फायरिंग के आरोपियों को तलाश रही है। उनकी तलाश में पुलिस कॉंबिंग कर रही है। खादर के ग्रामीण इलाकों में पुलिस पार्टी पर हमले की घटना की सूचना तेजी से फैली। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस पार्टियां लगाई गई हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed