फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police camp in Farrukhabad and Kanpur in search of JP gang crook

Agra News: फरार जेपी गैंग के सदस्य की तलाश में फर्रुखाबाद व कानपुर में पुलिस का डेरा

Sun, 08 Jan 2023 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police camp in Farrukhabad and Kanpur in search of JP gang crook
कासगंज। पुलिस के द्वारा गंजडुंडवरा रोड के समीप डकैती की योजना बनाते हुए जेपी गैंग के बदमाशों से 5 जनवरी की रात पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया, जबकि 4 पकड़े गए। पुलिस ने फरार बदमाश को उसकी तलाश में फर्रुखाबाद एवं कानपुर में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

पटियाली थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, एसओजी के प्रभारी अनूप भारती एवं सर्विलांस टीम को पटियाली गंजडुंडवारा के किनारे बदमाशों के द्वारा डकैती की योजना बनाने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस की टीमें सक्रिय होकर बताए गए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार बदमाश जयप्रकाश निवासी रेलवे रोड सहावर, चरन सिंह निवासी जहांगीरपुर सहावर, सतीश निवासी नगला मोहन सहावर, रईस निवासी गनेशपुर गंजडुंडवारा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी अनिल निवासी जहांगीर मौके से भाग गया। पुलिस को उसकी लोकेशन फर्रुखाबाद एवं कानपुर में मिल रही है। इसी के आधार पर पुलिस वहां डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

मुठभेड़ में फरार जेपी गैंग का सदस्य अनिल फरार चल रहा है। थाना प्रभारी पटियाली, एसओजी सर्विलांस टीम को गिरफ्तार के लिए निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बीबीजीटीएस मूर्ति, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed