{"_id":"67f6ada17371cf8d8606decc","slug":"police-busy-solving-the-mystery-of-shopkeepers-murder-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-135176-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुकानदार की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुकानदार की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Wed, 09 Apr 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
भोगांव। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कछपुरा के रहने वाले दुकानदार अवनीश शाक्य की हत्या बेरहमी से गला रेत कर की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने परिजन की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि खुलासे को लेकर टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
थाना भोगांव पुलिस को मंगलवार की सुबह एलाऊ जाने वाले मार्ग पर पानी के टंकी के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। कुछ देर बाद मृतक की पहचान परचून दुकानदार अवनीश शाक्य निवासी गांव कछपुरा एलाऊ के रूप में हुई थी। परिजन ने बताया था कि 6 अप्रैल की सुबह से अवनीश लापता था। तभी से परिजन खोजबीन कर रहे थे। अवनीश के गले पर काटे जाने का निशान था। लग रहा था कि किसी ने गला काटकर हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी में गला रेत कर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा का कहना है कि पुलिस खुलासे को लेकर प्रयास में जुटी है।
एक से अधिक हो सकते हैं हत्यारे
जिस तरह से अवनीश का गला गहरा कटा हुआ है। गर्दन पर काफी गहरा घाव है। पुलिस इसे देखकर अंदेशा जता रही है कि हत्या को किसी एक व्यक्ति ने नहीं बल्कि एक से अधिक ने मिलकर अंजाम दिया है। मृतक जिस कद काठी का था। उसकी इस बेरहमी से हत्या कोई एक व्यक्ति नहीं कर सकता। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन के विवाद की आशंका, परिचितों पर शक
परिजन का कहना है कि अवनीश शाक्य का किसी से कोई विवाद नहीं था न हीं किसी से इतनी गहरी दुश्मनी थी। जो कोई इतनी बेरहमी से कत्ल करे। वहीं इस बीच एक चर्चा काफी जोर पर है। अवनीश की रुपये के लेनदेन के विवाद में तो नहीं की गई। हालांकि अभी तक इस चर्चा को लेकर कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके अलावा संपत्ति विवाद की भी बात उठ रही है। वहीं, पुलिस अवनीश के परिचितों पर भी शक जाहिर कर रही है। शक है कि हो सकता है कि परिचितों ने किसी कहासुनी की रंजिश को भुनाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया हो। बहरहाल, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।