फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police busted prostitution racket in dhaba on agra-delhi highway in mathura

Mathura: हाईवे किनारे ढाबे में चल रहा था देह व्यापार, तीन युवतियों समेत सात आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Sep 2022 09:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 09:08 AM IST
सार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे किनारे स्थित ब्रजवासी ढाबे पर छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया है। पकड़ी गईं तीन युवतियां ग्वालियर और पलवल की रहने वाली हैं। इन्हें दलाल लेकर आए थे। 

विज्ञापन
Police busted prostitution racket in dhaba on agra-delhi highway in mathura
पुलिस ने इसी ढाबे पर मारा था छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के छाता क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे किनारे स्थित ब्रजभूमि ढाबे में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार दोपहर ढाबे पर छापा मारकर इसका खुलासा किया। पुलिस ने ढाबा संचालकों समेत सात को गिरफ्तार किया है, जबकि चार युवक भाग गए। आरोपियों में तीन युवतियां हैं, जो ग्वालियर और पलवल की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


सीओ छाता गौरव त्रिपाठी को ब्रजभूमि ढाबे में देह व्यापार की सूचना मिली थी। सीओ ने कोतवाल अशोक कुमार और पुलिसकर्मियों के साथ ढाबे पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान चार युवक तो भाग गए, जबकि दो ढाबा संचालक समेत सात को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

दोनों ढाबा संचालक हैं सगे भाई 

सीओ ने बताया कि पकड़े गए ढाबा संचालक भाई विक्रम और भगत निवासी भटोकर, बरसाना हैं। दो दलाल बल्लो निवासी महराना, बरसाना, लक्ष्मण निवासी छाता कस्बा हैं। तीन युवतियों में दो ग्वालियर की और एक पलवल की है। इनके पास से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं। सभी के खिलाफ देह व्यापार में मुकदमा दर्ज किया है। भागे हुए चार ग्राहकों की तलाश की जा रही है। इनकी जानकारी जुटा ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार में आती थीं युवतियां 

सीओ ने बताया कि ग्वालियर की दोनों युवतियां वृंदावन में करीब एक साल से किराए पर रह रही थीं। ढाबे पर बने ऊपर तीन कमरों में देह व्यापार चल रहा था। ग्राहकों के लिए ढाबा संचालक की सहमति से दोनों दलाल युवतियों को एक हजार रुपये में बुलाते थे। ग्राहक से ढाई हजार रुपये लेते थे। बताया जा रहा है कि हाईवे पर अन्य नामी ढाबों पर यह अनैतिक कार्य चल रहा है। 

हाईवे क्षेत्र में भी हो चुका है खुलासा 

25 अगस्त को थाना हाईवे क्षेत्र के मोहन पैलेस मैरिज होम के पीछे चैतन्य लोक कॉलोनी में एक मकान में देह व्यापार का खुलासा हुआ था। पुलिस ने यहां से पांच महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed