फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police brought the accused of conversion to Punjab, searching for Kanchan

Agra News: धर्मांतरण के आरोपी को पंजाब लेकर पहुंची पुलिस, कंचन की तलाश

Mon, 15 Sep 2025 02:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Police brought the accused of conversion to Punjab, searching for Kanchan
आगरा। शाहगंज के केदार नगर में घर में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी को रिमांड पर लिया गया है। उसे पुलिस पंजाब लेकर गई थी। दो दिन तक अंबाला में कंचन मित्तल नामक महिला की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


केदार नगर काॅलोनी में एक घर के अंदर प्रार्थना सभा के बहाने लोगों को बुलाया जाता था। उन्हें बीमारी ठीक करने का आश्वासन दिया जाता था। नौकरी की भी बात कही जाती थी। उसके बाद हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जाता था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। आरोपी राजकुमार लालवानी, अनूप कुमार, कमल सहित आठ को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पिछले दिनों मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी को रिमांड पर लिया था। उससे कई घंटे तक पूछताछ की गई। इसमें अंबाला की रहने वाली कंचन मित्तल के गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली थी। वह अंबाला में प्रार्थना सभा कराती है। जो लोग धर्मांतरण के लिए राजी हो जाते थे, उनको राजकुमार, कंचन के पास लेकर जाता था। उसकी प्रार्थना सभा में शामिल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस राजकुमार को अंबाला लेकर गई थी। कई जगह पर कंचन की तलाश की गई लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। आरोपी ने कई और नाम के बारे में बताया है। जिनमें महाराष्ट्र के लोग भी शामिल हैं, जो धर्मांतरण करते थे। लोगों को फंडिंग भी कराई जा रही थी।


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपी से कई लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। अब तक किसी भी नए व्यक्ति को नहीं पकड़ा जा सका है। कंचन की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed