Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police brought fairground ride operator to police outpost and beat him knocking out his teeth with punch

फ्री झूला न झुलाने पर पुलिस की बर्बरता: चाैकी में पीटा, घूंसा मारकर तोड़े दांत; महिला एसआई ने दर्ज कराया केस

Thu, 12 Nov 2026 09:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 12 Nov 2026 09:43 PM IST
सार

आरोप है कि दरोगा रिक्की पूनिया, सिपाही धर्मेन्द्र सिंह तोमर और भूपेंद्र बेरहमी से बाल पकड़कर पीटने लगे। मुंह पर घूंसे मारे जिससे झूला संचालक के दो दांत टूट गए। उनके मुंह से खून निकलने लगा। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की। 

विज्ञापन
police brought fairground ride operator to police outpost and beat him knocking out his teeth with punch
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर बाजार में झूला लगाने वाले वीरेंद्र कुमार ने साैदागर लाइन चाैकी पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि कुछ लोगों को फ्री में झूला नहीं झुलाने पर चाैकी पर ले जाकर पीटा गया। घूंसा मारकर दांत तोड़ने का भी आरोप है। मामले में पीड़ित ने एसीपी सदर से शिकायत की। उधर, डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने पिटाई के आरोप निराधार बताए। कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर झूला संचालक को पकड़ा गया था। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जगजीवन नगर, शाहगंज निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ बच्चू ने बताया कि वह झूले लगाने का काम करते हैं। उनकी फर्म है। अपनी शिकायत में कहा कि सदर बाजार में सभी विभागों से नियमानुसार अनुमति लेकर 6 से 16 नवंबर तक के लिए झूले लगाए थे जो सुचारू रूप से चल रहे थे। आरोप है कि 9 नवंबर को 8-10 लोग झूला झूलने आए। उनसे टिकट की मांग की। मगर वो फ्री में झुलाने की कहने लगे। चाैकी प्रभारी रिक्की पूनिया का नाम लिया। उन्होंने चाैकी प्रभारी से बात कराने के लिए कहा। यह सुनकर वो नाराज होकर चले गए।
विज्ञापन


 
Trending Videos

रात तकरीबन 8:00 बजे चौकी से 3-4 पुलिसकर्मी आए। जबरन पर चौकी ले गए। दरोगा रिक्की पूनिया, सिपाही धर्मेन्द्र सिंह तोमर और भूपेंद्र बेरहमी से बाल पकड़कर पीटने लगे। मुंह पर घूंसे मारे जिससे दो दांत टूट गए। उनके मुंह से खून निकलने लगा। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की। चौकी के फर्श पर गिरे खून को भी उनसे ही साफ करवाया। बाद में वीडियो भी बना लिया कि वो नशे में है। गलती हो गई। लड़कियों को छेड़ने की बात कही। बाद में एसीपी सदर अमीषा सिंह पहुंच गईं। उन्हें पूरी घटना से अवगत भी कराया। उन्होंने मेडिकल की कार्रवाई कराई। उन्होंने एसीपी सदर से शिकायत की है।

 
विज्ञापन

महिला एसआई ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पीड़ित वीरेंद्र का कहना है कि उसका किसी व्यक्ति से कोई झगड़ा और विवाद नहीं था। उसे चाैकी पर लाने का कोई कारण नहीं बताया गया। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने दो परिचितों को चाैकी पर बुलाया। रात दो बजे सुपुर्दगी में देने की बात कहते हुए गुमराह करके जमानत/मुचलके के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में उनके खिलाफ ही महिलाओं से अश्लील हरकत करने के मामले में महिला एसआई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।

 
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने अपने पद एवं अधिकारों का दुरुपयोग किया। उसको अवैध रूप से हिरासत में रखा। आरोप लगाया कि सिपाही धन की उगाही करना चाहते थे। विरोध पर उसके साथ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया गया। पीड़ित ने दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा है कि चाैकी के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएं जिसमें घटना कैद है।

चाैकी में पिटाई के आरोप निराधार हैं। झूला संचालक ने कुछ महिलाओं से अभद्रता की थी। महिलाओं की शिकायत पर उसे चाैकी पर लाया गया था। उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई थी। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में एसीपी सदर ने जांच की है। रुपयों की मांग और पिटाई से दांत टूटने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। -रविंद्र कुमार, डीसीपी सिटी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed