फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police became sarpanch in house dispute family was devastated by such justice asked for euthanasia

UP: मकान के विवाद में पुलिस बनी सरपंच...ऐसे न्याय से टूट गया परिवार, मांगी इच्छा मृत्यु

Fri, 08 Nov 2024 10:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 10:35 AM IST
सार

आगरा के थाना अछनेरा के गांव अरदाया में एक मकान के विवाद में पुलिस की भूमिका पर ही सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर इच्छा मृत्यु मांगी है। 
 

विज्ञापन
Police became sarpanch in house dispute family was devastated by such justice asked for euthanasia
पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अछनेरा के गांव अरदाया में मकान के विवाद में पुलिस सरपंच बन गई। एक पक्ष की महिलाएं बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचीं। प्रार्थनापत्र देकर इच्छा मृत्यु मांगी। उनका आरोप है कि इंस्पेक्टर अछनेरा मकान पर खुद कब्जा कराना चाहते हैं। इस पर अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन





ये है विवाद
बॉबी देवी पत्नी वेदपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने संजय शर्मा से एक मकान खरीदा। मकान पर कब्जा ले लिया। पड़ोसी संतोष चौधरी ने विरोध किया। उनके खिलाफ चोरी का मुकदमा लिखा दिया। पुलिस ने उनसे कब्जा खाली करा दिया। चोरी का मुकदमा फर्जी था। उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। वे लोग दोबारा उस मकान में चले गए। आरोप है कि बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:45 बजे अछनेरा पुलिस मौके पर आ गई। परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटा। बहू जख्मी हो गई। थाने की पुलिस कब्जा कराना चाहती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: किसानों को तो बख्श दो...माफिया की नजर डीएपी पर, मोटी कमाई के लिए बेची जा रही थी नकदी खाद
विज्ञापन
विज्ञापन



झगड़े की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
इंस्पेक्टर अछनेरा विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि संपत्ति विवादित है। संजय शर्मा ने संतोष चौधरी पक्ष से भी एडवांस लिया था। पुलिस ने मकान की 145 की रिपोर्ट भेजी है। मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया था। बॉबी पक्ष ने रात को मकान में घुस गया। मौके पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों से दो-दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया। चारों को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed