फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police beat two children and held them in illegal custody

Agra News: मोबाइल चोरी के शक में दुकानदार ने बच्चों को पकड़ा, दो घंटे तक थाने में बैठाया; जांच में जुटे अफसर

Sat, 16 May 2026 10:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 16 May 2026 10:12 PM IST
सार

दो सिपाहियों के बच्चों को पकड़ने व जमीन पर बैठाने की तस्वीरे वायरल हो गईं। आरोप लगा कि पुलिस कर्मियों ने करीब दो घंटे तक बच्चों को हिरासत में लेकर थाने में बैठाए रखा।

विज्ञापन
police beat two children and held them in illegal custody
बच्चों को थाने में बैठाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के किरावली थाना क्षेत्र में चोरी का मोबाइल बेचने के शक में दो नाबालिगों को दुकानदार ने पकड़ लिया। इसकी जानकारी पर लोग जुट गए। सूचना पर दो सिपाही पहुंच गए। बाद में दुकानदार दोनों किशोरों को थाने ले आए। दोनों को थाने में बैठा लिया गया। आरोप है कि उन्हें दो घंटे तक बैठाए रखा। बाद में थाना अछनेरा पुलिस को जानकारी देकर परिजन को सौंप दिया। नाबालिगों को थाने में बैठाने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विज्ञापन


 

शनिवार सुबह 10 बजे किरावली की एक मोबाइल की दुकान पर दो बच्चे अपना मोबाइल बेचने पहुंचे। दुकानदार को उनके पास मौजूद मोबाइल संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसने चोरी की आशंका जताते हुए स्थानीय पुलिस को फोन कर दिया। उन्हें थाने ले जाया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बच्चों से बातचीत और फिर थाने में दो सिपाहियों के बच्चों को पकड़ने व जमीन पर बैठाने की तस्वीरे वायरल हो गईं। आरोप लगा कि पुलिस कर्मियों ने करीब दो घंटे तक बच्चों को हिरासत में लेकर थाने में बैठाए रखा।

डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह का कहना है कि मामले के जानकारी मिली है। नाबालिगों को दुकानदार पकड़कर थाने लाया था। बच्चों को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। अवैध हिरासत में रखने की बात गलत है। मामले में एसीपी अछनेरा से जांच कराई जा रही है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed