फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police beat regional vice president of BJYM with sticks video went viral

UP: पुलिस ने भाजपा नेता को लाठी से पीटा..., जानें क्या थी वजह; वीडियो हुआ वायरल

Tue, 06 Feb 2024 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 12:25 PM IST
सार

भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एक अन्य नेता को जेल भेजे जाने के दौरान विरोध कर रहे थे। मांग थी कि उनको भी जेल में डाला जाए। इसके बाद उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस कर्मी ने लाठी उठाकर नेताजी को वहां से खदेड़ दिया। 

 

विज्ञापन
Police beat regional vice president of BJYM with sticks video went viral
भाजपा नेता को लाठी से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में एक भाजपा नेता को जेल भेजे जाने के बाद जिला कारागार पहुंचे भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने लाठी मार कर परिसर से बाहर खदेड़ दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जेलर का कहना है कि नेता प्रतिबंधित क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर रहा था।
विज्ञापन


करहल में आमरण अनशन कर रहे भाजपा नेता विक्रम वैश्य को सोमवार को जेल भेज दिया गया। उनके साथ भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौतम चौहान व अन्य समर्थक भी जिला कारागार पहुंच गए। पुलिस जब नेता को जेल में अंदर कर रही थी तो साथ आए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वह लोग नेता के साथ उन्हें भी जेल भेजने की बात कह रहे थे। 
विज्ञापन


जेल परिसर में हंगामा होता देख सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी हरकत में आ गए। एक पुलिसकर्मी ने गौतम चौहान को लाठी मारना शुरू कर दिया। परिसर से बाहर निकालने के बाद गेट बंद कर लिया। सोमवार देर  शाम हुई घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि हंगामा कर रहे लोग जेल के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस रहे थे। नेता को लाठी मारने की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed