{"_id":"6294f602fc0c4571b7662e32","slug":"police-auto-challan-sent-to-bike-owner-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बाइक मालिक के पास भेजा ऑटो का चालान, पीड़ित ने एसपी यातायात से की शिकायत, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बाइक मालिक के पास भेजा ऑटो का चालान, पीड़ित ने एसपी यातायात से की शिकायत, जांच के आदेश
Mon, 30 May 2022 10:25 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 May 2022 10:25 PM IST
सार
आगरा में यातायात पुलिस का अजब कारनामा सामने आया है। यहां ऑटो का चालान बाइक मालिक को भेज दिया गया।
विज्ञापन
चालान पर ऑटो और चालक की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी में एक ऑटो का चालान काटा गया, लेकिन यह चालान बाइक मालिक के पास खंदारी भेज दिया गया। बाइक मालिक के मोबाइल पर जब मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी यातायात के ऑफिस में की है।
विज्ञापन
खंदारी के शास्त्री नगर निवासी दीनदयाल अस्थाना ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में एकाउंटेंट हैं। 21 मई की शाम को सात बजे मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें दो हजार रुपये का चालान कटने की जानकारी थी। इस पर उन्होंने परिवहन विभाग की वेबसाइट पर चालान नंबर डालकर कॉपी निकाली।
विज्ञापन
चालान में थी ऑटो और चालक की फोटो
चालान में ऑटो और चालक की फोटो थी। नाम और पता उनका लिखा था। उनकी बाइक का नंबर यूपी 80 डीए 0713 लिखा था। यह फतेहपुर सीकरी में काटा गया था। जिस समय चालान कटा था, वो ट्रांस यमुना कॉलोनी में गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने दूसरे दिन यातायात पुलिस के ऑफिस में जाकर शिकायत की। मामले में जांच की जा रही है। यातायात पुलिस का कहना है कि नंबर गलत दर्ज होने की वजह से ऐसा हुआ है। इसको सही करा लिया जाएगा।