फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrive at toll worker's home, victim's family claims they came to create pressure

Agra News: टोलकर्मी के घर पहुंची पुलिस, पीड़ित परिजन बोले-दबाव बनाने के लिए आए

Fri, 27 Feb 2026 03:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Police arrive at toll worker's home, victim's family claims they came to create pressure
अछनेरा (आगरा)। रायभा टोल पर फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश चौधरी ने कर्मचारी संजय को थप्पड़ मारे थे। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। मामले में पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। बुधवार रात को पीड़ित के घर पहुंचे चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीडित का भाई पुलिस पर दबाव में घर आने का आरोप लगा रहा है। हालांकि एडीसीपी आदित्य सिंह का कहना है कि पुलिस तहरीर लेने गई थी। मगर परिवार तहरीर देने के लिए राजी नहीं है।
विज्ञापन

दौरेठा नंबर-1, थाना शाहगंज निवासी संजय सिंह दो साल से रायभा टोल पर कार्यरत है। 24 फरवरी को वो ड्यूटी पर गया था। तभी फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश चौधरी आए। आरोप है कि उन्होंने बैरियर खोलने पर देरी पर उससे गालीगलौज की। थप्पड़ मारे। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद शाम को घर लौटते समय दो बाइक सवार चार लोगों ने पीछा कर धमकाया। इससे परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत में कार्रवाई की मांग करते हुए अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संजय के घर का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें चार पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। संजय के भाई वीरू चौधरी ने बताया कि 25 फरवरी की रात 11 बजे पुलिस घर आई थी। दरवाजा खटखटाया। उन्होंने छत पर आकर बात की। पुलिसकर्मी पूछताछ करने के लिए संजय से बात करने की कहने लगे। वीरू ने बताया कि भाई लापता है। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी दबाव बनाने के लिए घर आए। तकरीबन 5 मिनट रुकने के बाद पुलिसकर्मी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पीड़ित के घर पर पुलिस पूछताछ करने गई थी। मगर उन्होंने बात नहीं की। दबाव बनाने का आरोप गलत है।

वीडियो में यह बोला पीड़ित
वीडियो में संजय का भाई कहता नजर आ रहा है कि मैं उनसे स्पष्ट कह चुका हूं कि मुझे इस मामले में कोई बात नहीं करनी है। आप लोग दबाव में यहां आ रहे हैं। उनके पास भी जा सकते हैं। सीसीटीवी कैमरे देखो। पांच सेकंड बैरियर खोलने में देरी हो गई तो थप्पड़ मार देंगे। अगर ऐसा है तो कर्मचारियों को क्यों रखा है। योगी जी से कहा बैरियर हटवा दें। आप उनके दबाव में आए हैं। मेरा भाई लापता है। उसके साथ कोई घटना होती है तो जिम्मेदारी पुलिस की होगी। उन्हें धमकाया जा रहा है। चौकी प्रभारी पर राजीनामा का दबाव बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed