फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Arrests Two Man Who Made Poisonous liquor in Bah

यूपीः जहरीली शराब बनाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो लोगों को पकड़कर जेल भेजा

Fri, 02 Aug 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police Arrests Two Man Who Made Poisonous liquor in Bah
जहरीली शराब बनाने के जुर्म में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद से सतर्क हुई बाह पुलिस ने खेड़ा देवीदास में मुर्गी फार्म के पीछे चल रहे जहरीली शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। यहां से दो युवकों को गिरफ्तार कर 288 पौवा शराब भी पकड़ी। साथ ही साढ़े चार लीटर केमिकल, खाली बोतलें, ढक्कन, चीनी, यूरिया और पैकिंग मशीन आदि सामान भी मिला है।
विज्ञापन

 
बाह क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब बनाने और बेचे जाने का गोरखधंधा पुलिस की पकड़ में आया। बुधवार देर शाम बाह के खेड़ा देवीदास गांव में मुर्गी फार्म के पीछे जहरीली शराब बनाने की जानकारी पर पुलिस ने छापा मारा। मौके पर पुलिस को नकली शराब तैयार कर बोतलों में भरते खेड़ा देवीदास गांव के श्यामवीर, जयसिंह पुत्रगण विद्याराम मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


मौके से 288 भरे हुए पौवा, 158 खाली बोतलें, साढ़े चार लीटर केमिकल, यूरिया, चीनी, नशीला पदार्थ, ढक्कन, पैकिंग मशीन आदि सामान भी बरामद हुआ। पुलिस को देखने के बाद दोनों आरोपियों ने भागने की भी कोशिश की थी। गुरुवार को दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed