फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested two smugglers in Agra recovered smack worth 2.20 crore from their possession

Agra: पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से करीब सवा करोड़ की स्मैक बरामद

Wed, 03 Jul 2024 12:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 12:28 AM IST
सार

ताजनगरी में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब सवा करोड़ की स्मैक बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Police arrested two smugglers in Agra recovered smack worth 2.20 crore from their possession
तस्करों के कब्जे से बरामद माल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को लोहामंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.20 करोड़ कीमत की एक किलो 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से नेटवर्क और पेडलर के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स यूनिट और लोहामंडी पुलिस ने रविवार को जीआईसी मैदान के पास से दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार किए। इनके पास से 2.20 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद की गई है। दोनों आरोपी कासगंज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

कासगंज के वडनगर के रहने वाले इमरान और शेखू स्मैक तस्कर हैं। दोनों लंबे समय से आगरा में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशनल यूनिट और लोहामंडी पुलिस ने रविवार को सूचना मिलने के बाद जाल बिछाया। जीआईसी मैदान के पास टूटी चहारदीवारी के पास दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करों के पास से 1 किलो 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.20 करोड़ रुपये से अधिक है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि तस्करों से एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। उनका नेटवर्क खंगाला जा रहा है। आगरा में इनके पैडलर की पुलिस को तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed