फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested two miscreants in mathura

मथुरा: पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर सम्राट गुर्जर, साथी बदमाश भी गिरफ्तार

Sun, 16 Jan 2022 07:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jan 2022 07:04 PM IST
सार

गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मथुरा में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह लग्जरी गाड़ियों की लूट करता था। 

विज्ञापन
police arrested two miscreants in mathura
थाना हाईवे में पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की थाना हाईवे पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर सम्राट गुर्जर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की जीप कंपास बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों बदमाश लग्जरी गाड़ियों की लूट करते थे। 

विज्ञापन


थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि रविवार को सतोहा बैरियर पर चेकिंग के वक्त पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। चोरी की चार पहिया जीप कंपास गाड़ी में बैठे इनामी हिस्ट्रीशीटर संदीप उर्फ सम्राट गुर्जर निवासी नगला बोहरा और उसके साथ वीरेंद्र उर्फ मथुरी निवासी छटीकरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दिल्ली से चोरी हुई जीप बरामद 
सम्राट गुर्जर की गिफ्तारी पर थाना सदर बाजार से 50 रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए बदमाशों से एक रायफल 315 बोर, तमंचा बरामद हुए हैं। पकड़ी गई गाड़ी चोरी की है, जिसमें दो फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थीं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि चोरी की यह कंपास गाड़ी दोनों ने मिलकर राजेंद्र नगर दिल्ली से चोरी की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह लोग लग्जरी गाड़ियां चोरी करके उनसे लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। बदमाश सम्राट गुर्जर के खिलाफ मथुरा में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, अनुज कुमार, मोहित कुमार व सर्वेश कुमार आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed