{"_id":"5d8da9248ebc3e016a181e42","slug":"police-arrested-two-criminals-who-looted-financier-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः महज लोन न देने पर दिया वारदात को अंजाम, दो लुटेरे गिरफ्तार, चार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः महज लोन न देने पर दिया वारदात को अंजाम, दो लुटेरे गिरफ्तार, चार फरार
Fri, 27 Sep 2019 11:46 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट को अंजाम देने वाले आरोपी लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शमसाबाद पुलिस ने 12 सितंबर को बांसबग्गी-महरमपुरा रोड पर भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी योगेश शर्मा से हुई लूट में दो बदमाश गिरफ्तार किए हैं। उनसे लूट की रकम और मोबाइल बरामद किया है। चार आरोपी फरार है। एक आरोपी ने लोन नहीं देने पर बदमाशों को बुलाकर वारदात कराई थी।
एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शाहपुर, शमसाबाद निवासी रघुवर और राजाखेड़ा, धौलपुर निवासी संजय हैं। उनके पास से 28500 रुपये, एक मोबाइल, एक बाइक बरामद किए हैं।
वहीं फरार आरोपियों में राजाखेड़ा, धौलपुर निवासी छोटा उर्फ शिव सिंह, गांव बांसबग्गी (शमसाबाद) निवासी मंगीलाल, हीरालाल और शाहपुर, शमसाबाद निवासी लक्ष्मीनरायन हैं।

फाइनेंस कर्मी योगेश शर्मा रोजाना पांच गांव में होकर बांसबग्गी जाता था। बदमाशों ने उससे 88500 रुपये, टैबलेट और मोबाइल लूटा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि फरार आरोपी मंगीलाल ने योगेश शर्मा से 27 हजार रुपये का लोन लिया था।
मगर, किस्त में देरी होने की वजह से मंगीलाल डिफाल्टर हो गया। वह फिर से लोन मांग रहा था। योगेश ने मना कर दिया। पांच सितंबर को मंगीलाल और योगेश के बीच कहासुनी हो गई।
इस पर मंगीलाल ने उसे लूटने की योजना बनाई। मंगीलाल ने अपने दोस्त हीरालाल और लक्ष्मी नरायन को बताया। लक्ष्मी नरायन ने छोटा और लक्ष्मी नरायन को लूट करने को कहा था। घटना वाले दिन छोटा, अपने साथी संजय और रघुवर के साथ आया था। लूट के बाद टैबलेट को जंगल में जला दिया था।